-->
सुरेश शर्मा नगर में कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सुरेश शर्मा नगर में कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


बरेली रूबरू बरेली।  श्री विश्व शांति शिव मंदिर सुरेश शर्मा नगर बरेली में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ बड़े ही धूमधाम से भव्य शुभारंभ हुआ है 


जिसमें आज के प्रथम मुख्य यजमान के रूप में प्रेम सुरेश फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने भागवत जी को शिरोधार्य किया और साथ में नगरवासियों ने कलश यात्रा निकाल कर बड़े ही हर्षोंउल्लास से नगर भ्रमण किया ।


कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत जी का भाषण हुआ जिसमें श्रीधाम वृंदावन से पधारे परम पूज्य श्री अवधेश कृष्ण जी महाराज ने बताया कि कलिकाल में श्रीमद् भागवत जी ही जीव के कल्याण का सबसे सुलभ साधन हैं । आचार्य जी ने धुंधकारी और आत्मदेव जी के प्रसंग के  बारे में विस्तार से बताया कि  भागवत जी प्रेत पीढ़ा से भी निर्वत्ति प्रदान करती है ।


इस दौरान अंजलि शर्मा ,नीतू गंगवार ,राजेन्द्र सिंह ,अशोक सक्सेना ,अरुणअग्रवाल ,राकेश शंखधार, रूपेश बंसल ,के के त्रिपाठी ,मुकेश गुप्ता ,अखिलेश पराशरी ,मुनीश कुमार ,मोहित तिख्खा आदि भक्तजनों ने सहयोग किया ।


विज्ञापन
विज्ञापन

0 Response to "सुरेश शर्मा नगर में कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article