-->
डीजीई राजेन विद्यार्थी ने किया 65वीं बार रक्तदान

डीजीई राजेन विद्यार्थी ने किया 65वीं बार रक्तदान


बरेली रूबरू बरेली। रोटरी की स्थापना के 120 वर्ष पूर्ण होने पर रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली सनराइज के रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान किया गया।डीजीई सीए राजेन विद्यार्थी ने ख़ुद 65वीं बार रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।


 आईएमए ब्लड बैंक में हुए इस शिविर का उद्देश्य थैलेसेमिया पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध कराना था। इस शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया। 


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीजीई सीए राजेन विद्यार्थी, क्लब अध्यक्ष रो दीपांशु मित्तल, सचिव रो मोहित मेहरोत्रा पूर्व अध्यक्ष संदीप जैन, रो शैवाल कपूर, रो नीरज खुर्राना, रो हिमांशु छाबड़ा, रो गौरव साहनी आदि ने रक्तदान कर सहयोग प्रदान किया। डीजीई के सुपुत्र मितुल विद्यार्थी ने भी रक्तदान किया। 



डीजीई राजेन विद्यार्थी ने कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। एक यूनिट रक्तदान से तीन व्यक्तियों को लाभ पहुँचता है। रोटरी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। निर्भय सक्सेना


विज्ञापन

0 Response to "डीजीई राजेन विद्यार्थी ने किया 65वीं बार रक्तदान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article