-->
कन्याओं को दिये वैवाहिक उपहार और वृद्धजनों को कराया भोजन

कन्याओं को दिये वैवाहिक उपहार और वृद्धजनों को कराया भोजन

बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सेवा सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत  काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन वितरण किया गया तथा द्वारिका पुरम कालोनी  में प्रकाश चंद्र सक्सेना  के निवास पर कन्याओं के विवाह में जरूरी वैवाहिक उपहारों का वितरण किया गया।


 जिसमें कन्याओं को रोज़मर्रा में काम आने वाली वस्तुओं का वितरण किया गया। इसमें  बर्तन, बेड, गद्दा, रज़ाई,तकिया, कुर्सी मेज का सेट, चादर, साड़ियां आदि सामान सदस्यों द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना अरुणा सिन्हा, इं. के.बी.अग्रवाल, मंजू सक्सेना, अल्पना निगम,सुधीर मोहन,मीरा मोहन, प्रीति सक्सेना, गंगा राम पाल, राजकुमार सक्सेना,कविता सक्सेना, अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, सुनील शर्मा,बिपिन गर्ग, निर्भय सक्सेना, विजया सिंह,अनिता मुकेश, ए सक्सेना,वैष्णवी वाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "कन्याओं को दिये वैवाहिक उपहार और वृद्धजनों को कराया भोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article