-->
Bareilly News: अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद को किया याद

Bareilly News: अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद को किया याद

बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद के प्रति असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम देश के प्रति सच्ची निष्ठा रखें।

 प्रकाश चंद्र सक्सेना ने कहा कि आजाद की बहादुरी से ब्रिटिश हुकूमत कांपती थी। सभा की अध्यक्षता करते हुए सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि युवाओं को चन्द्र शेखर आजाद की देशभक्ति और बहादुरी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 कार्यक्रम में अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अनिता मुकेश,विजय कपूर, संदीप अग्रवाल, गंगाराम पाल, सुनील कुमार शर्मा, अरुणा सिन्हा, बिपिन गर्ग, कल्पना सक्सेना, सुधीर मोहन, प्रीति सक्सेना, मंजू सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद को किया याद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article