-->
Bareilly News: प्रियंका के सिर सजा तीज क्वीन का ताज। मेहंदी में कोमल प्रथम और राखी में अनमोल प्रथम

Bareilly News: प्रियंका के सिर सजा तीज क्वीन का ताज। मेहंदी में कोमल प्रथम और राखी में अनमोल प्रथम

बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब और डॉ. सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में  मेहंदी, राखी और तीज क्वीन प्रतियोगिता विद्यालय प्रांगण में हुई जिसमें सौ से भी ज्यादा छात्र- छात्राओं और शिक्षिकाओं ने  बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में कई राउंड क्रॉस करने बाद प्रियंका तीज क्वीन घोषित की गईं। 

उन्हें तीज क्वीन का ताज कृति कुदेशिया और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने पहनाया। राखी प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, शिवा शर्मा द्वितीय और और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। मेहन्दी प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, इशिका द्वितीय तथा इशिका तीसरे स्थान पर रहीं। 

निर्णायक मंडल में अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना और मीरा मोहन ने बताया कि सभी प्रतिभागी छात्राओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। सभी विजयी छात्राओं को हार, पटका, प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुधीर मोहन, सुनील कुमार शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीती सक्सेना ने भेंट किया। कार्यक्रम में गंगा राम पाल, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, बिपिन गर्ग, सरोज गर्ग, राज कुमार सक्सेना, मंजू सक्सेना मौजूद रहीं। संचालन और सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।             निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: प्रियंका के सिर सजा तीज क्वीन का ताज। मेहंदी में कोमल प्रथम और राखी में अनमोल प्रथम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article