-->
Bareilly News: बीआईयू में मेडिकल काउंसलिंग में देश भर से जुटेंगे हजारों छात्र। मेडिकल में उत्तर प्रदेश बन रहा है पहली पसंद- अतुल सिंघल

Bareilly News: बीआईयू में मेडिकल काउंसलिंग में देश भर से जुटेंगे हजारों छात्र। मेडिकल में उत्तर प्रदेश बन रहा है पहली पसंद- अतुल सिंघल


बरेली रूबरू बरेली। एम बी बी एस में दाखिले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बी आई यू) को अपना नोडल सेंटर बनाया है। 

रूहेलखंड मेडिकल कालेज, वरूण अर्जुन मेडिकल कालेज, श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज, राजश्री मेडिकल कॉलेज और इंस्टीट्यूट आफ डेंटल सांइस के छात्र- छात्राओं के दाखिले बीआईयू कैंपस में ही होंगे।


बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के  कोऑर्डिनेटर अतुल सिंघल के अनुसार, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डी जी एम ई) ने इसका शेड्यूल जारी दिया है। 

30 जुलाई को मेरिट आ चुकी है। चार अगस्त तक आनलाइन चॉइस फीलिंग की जाएगी। पांच अगस्त को परिणाम आएगा तथा 6 अगस्त से 14 अगस्त तक आवंटन पत्र डाउनलोड किए जायेंगें तथा प्रवेश प्रकिया पूरी की जाएगी‌।

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी  के कॉर्डिनेटर अतुल सिंघल के अनुसार  इस बार यूपी के मेडिकल कालेजों के लिए काफी क्रेज बढ़ा है। छात्र बड़ी संख्या में यूपी को पसंद कर रहे हैं। उतर प्रदेश सरकार की छात्र हित की नीतियां व कालेजों की गुणवतापरक पढ़ाई के कारण बडी संख्या में मेडिकल छात्रों के लिए यूपी पहली पसंद बन रहा हैं।

नोडल आफिसर डा. आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि बीआईयू की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभिभावक दो दिन का समय लेकर बरेली आयें। छात्र- छात्रों के मूल शैक्षाणिक प्रमाण- पत्र व आवंटन पत्र साथ अवश्य लेकर आयें।

 मेडिकल, नोटरी, फोटोकापी आदि की सुविधा बरेली इंटरनेशनल सिटी के हाईटेक कैंपस में उपलब्ध होगी। फीस का डिमांड ड्राफ्ट डीजीएमई के नाम पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी  में सभी टीमें तैयार हैं। तब वोटिंग एरिया में स्क्रीन पर प्रसारण होगा।  साथ ही पूरी प्राकिया का सीधा लाइव प्रसारण के भी प्रयास किया जा रहे हैं।      निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: बीआईयू में मेडिकल काउंसलिंग में देश भर से जुटेंगे हजारों छात्र। मेडिकल में उत्तर प्रदेश बन रहा है पहली पसंद- अतुल सिंघल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article