Bareilly News: सरस्वती शिशु मंदिर में निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली श्री के द्वारा आज बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी तथा रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से सिद्ध बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें 130 छात्र छात्राओं का दंत परीक्षण व नेत्र परीक्षण किया गया ।
कैम्प का उदघाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजन विद्यार्थी द्वारा किया गया,उन्होंने कैम्प के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करना पुण्य का काम है।
चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने छात्रों को बताया कि कि बारिश के मौसम में हमारे शरीर की पाचन शक्ति कम हो जाती है, इसलिए हमें हल्का फुल्का और ताजा भोजन लेना चाहिए। साथ ही फास्ट फूड से बचना चाहिए।
क्लब अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि आज जिन छात्रों का परीक्षण किया गया है यदि उनको कोई इलाज की आवश्यकता है तो उनका निःशुल्क इलाज रोहिलखंड अस्पताल में किया जाएगा ।
सचिव पवन गुप्ता ने कहा कि ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जानी बहुत जरूरी है ।
कैम्प में साकेत सुधांशु शर्मा,विकास अग्रवाल ,रोहित अग्रवाल ,पवन गुप्ता ,अभिषेक अग्रवाल ,नितिन सेहता,संजय आयलानी ,गोविंद टिक्यानी ,मयूरेश अग्रवाल ,पुनीत गोयल ,मयंक अग्रवाल तथा रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज से कैम्प इंचार्ज शकीब,नेत्र चिकित्सक डॉ निखिलेश ,डॉ अनु व दन्त चिकित्सक डॉ गुलशन ,डॉ पवन ,डॉ अंजलि आदि ने सभी छात्रों का चेकअप किया ।
कैम्प के अंत में क्लब द्वारा सभी चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
0 Response to "Bareilly News: सरस्वती शिशु मंदिर में निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन "
एक टिप्पणी भेजें