Bareilly News: गणपति महोत्सव 2025 में भजन गायक डी के राजा ने सुनाई गणेश जी की महिमा
बरेली रूबरू बरेली। राजेननगर में चल रहे सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2025 में डी के राजा ने गणेश का गुणगान अपने भजन से किया। बरेली के विभिन्न क्षेत्रों से आये सांस्कृतिक ग्रुप प्रस्तुति से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ जिनके द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियों दी गयी।
शील चौराहे पर कलाकारों के द्वारा मगवान राम का मन्दिर की झांकी की व महिषासुर मर्दिनी का काली के साथ बहुत सुन्दर युद्ध का मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आर्कपण प्रख्यात भजन गायक डी. के. राजा नई दिल्ली द्वारा (एक शाम गणपति के नाम) ने श्रोतागणों को अपने भजनों से मन्त्रमुग्ध कर दिया।
उसके पश्चात महाआरती सेवा समिति द्वारा महाआरती की गयी जिसका जगमग लाइटो का नजारा देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार (वन एंव पर्यावरण मंत्री) ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार का कार्यकम करने से आने बाली पीढ़ी में सस्कार की उत्पत्ति होती है। समिति के संयोजक अभय सिंह भटनागर के अनुसार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश गौतम महापौर बरेली ने कलाकारों को पुरुस्कार वितरण किया।
डॉ उमेश गौतम महापौर ने कहा कि राजेन्द्र नगर के राजा का कार्यक्रम अब बरेली की पहचान बन चुका है।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिको में महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना, अमन सक्सेना, रमाद होटल के सौरभ मेहरोत्रा, भाजपा नेत्री श्रीमती श्रुति गंगवार, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, सतीश कातिव, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डॉ अतुल वर्मा, बाई सी सक्सेना, अंकित अग्रवाल, विशाल मल्होत्रा, विशाल मेहरोत्रा, मधु वर्मा, मीना भटनागर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देर रात्रि तक पूरे कार्यकम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा और भक्तिगण गणपति बप्पा के नारे जयघोष लगाते रहे।
कल से कार्यक्रम के शेष अगले 2 दिन भजन सध्या नित्य साय 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: गणपति महोत्सव 2025 में भजन गायक डी के राजा ने सुनाई गणेश जी की महिमा"
एक टिप्पणी भेजें