-->
बरेली। नगर निगम में कर समहर्ता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली। नगर निगम में कर समहर्ता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


बरेली रूबरू बरेली। नगर निगम बरेली में तैनात कर समहर्ता तुषार श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उपरोक्त गिरफ्तारी नगर निगम परिसर स्थित टैक्स अधीक्षक कक्ष से हुई।


शिकायतकर्ता विजय कुमार चन्द्रा, निवासी मकान नं. 20, संजय नगर, थाना बारादरी, बरेली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत दी थी कि नगर निगम के  टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव ने गृह कर, जल कर व सीवर कर के गलत बनाकर भेजे  बिल में संशोधन करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। 


भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

तय स्थान और समय पर जैसे ही तुषार श्रीवास्तव ने विजय कुमार से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के तहत 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध थाना सुभाषनगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली। नगर निगम में कर समहर्ता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article