Bareilly News: बरेली में प्रथम बार नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कल।
बरेली रूबरू बरेली। डिस्ट्रिक्ट फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा शनिवार 20 सितंबर को बरेली श्री एवं उत्तर प्रदेश श्री शरीर सौष्ठव होगी। प्रथम बार नेचुरल बॉडी बिल्डिंग बरेली के युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता हो रही है।
संजय कम्युनिटी हाल में होने वाली इस प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा की बरेली में प्रथम बार नेचुरल बॉडी बिल्डिंग बरेली के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता हो रही है l
उन्होंने बताया कि नेचुरल बॉडीबिल्डिंग के साथ में बरेली श्री एवं उत्तर प्रदेश श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता भी इसी स्थल पर होगी।
बाबा क्लासिक के नाम से होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कारों के साथ बरेली श्री प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडी को इलेक्ट्रिकल स्कूटी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को इनवर्टर बैटरी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को वॉशिंग मशीन एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 6 हजार रुपए तक का पुरस्कार दिया जाएगा l
संगठन के महासचिव विपिन बाबा ने बताया कि इसी प्रकार उत्तर प्रदेश श्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को 8 हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को 5 हजार रुपए एवं चतुर्थ स्थान प्राप्तकर्ता को भी पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा l
उन्होंने बताया कि हम सभी प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ खिलाड़ी तक प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वालों को 2 दिन दो रातों के लिए किसी बड़े पर्यटन स्थल पर भी भेजेंगे l संगठन के संरक्षक प्रवेश मियां ने बताया कि हमारे बरेली में बॉडी बिल्डिंग में बरेली का नाम रोशन करने वाले पुराने सभी खिलाड़ियों को जिनकी संख्या लगभग 30 है, को भी हम लोग मंच पर सम्मानित करेंगे l
बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष सलीम अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि नेचुरल बॉडीबिल्डिंग एवं बरेली श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का वजन प्रातः 9 बजे से दिनांक 20 तारीख को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल के प्रांगण में ही किया जाएगा l
उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के मुख्य संरक्षक मेयर डॉ उमेश गौतम होंगे। प्रतियोगिता अध्यक्षता डॉ अरुण कुमार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री द्वारा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त अतिथियों में गाजी सकलैनी अनिल सक्सेना एडवोकेट, पार्थ गौतम, अलंकार अग्निहोत्री सिटी मजिस्ट्रेट होंगे l
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में उत्तर प्रदेश फिटनेस एवं बॉडीबिल्डिंग संगठन के प्रमुख पदाधिकारी दो नजमुन नबी व अल्ताफ अहमद होंगे l संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने सभी बरेली के उदयमान खिलाड़ियों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करें l साथ ही उन्होंने शहर वासियों को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आने का आमंत्रण भी दिया । निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: बरेली में प्रथम बार नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कल।"
एक टिप्पणी भेजें