-->
Bareilly News: साहित्य परिषद की काव्य प्रतियोगिता में डॉ बृजेश शर्मा प्रथम

Bareilly News: साहित्य परिषद की काव्य प्रतियोगिता में डॉ बृजेश शर्मा प्रथम


बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली द्वारा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य हुई काव्य प्रतियोगिता में परिषद से जुड़े बाईस साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया और अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

शील ग्रुप के सिटी सभागार में हिंदी उन्नयन के लिए किए गए काव्य प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने की । कार्यक्रम का संचालन जनपद अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने किया ।
काव्य प्रतियोगिता में सबसे मधुर गीतिका प्रस्तुत कर डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने प्रथम, डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता को द्वितीय मोहन चंद्र पांडे तृतीय स्थान पर रहे । युवा कवि रितेश कुमार साहनी को सांत्वना पुरस्कार मिला।


प्रांतीय महामंत्री डॉ शशी बाला राठी एवं गंगा शील महाविद्यालय की प्रोफेसर डा नजमा बेगम ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।
     

विजेता साहित्यकारों को डॉ सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ शशि वाला राठी एवं डॉ नजमा बेगम ने माल्यार्पण कर तथा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर काव्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वालों में एस के कपूर हंस, विमलेश चंद्र दीक्षित, प्रोफेसर विनीता सिंह, अनिल शर्मा, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, डॉअनिल मिश्रा, प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, प्रमोद मिश्रा, डाॅ शिल्पा जैन एवं डाॅ हरि मोहन पाण्डेय शामिल रहे।

प्रांतीय महामंत्री डाॅ शशि बाला राठी ने कहा कि देश के 70 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने बाली हिन्दी जन - जन की भाषा है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है इसलिए हमें हिन्दी बोलने में गर्व का अनुभव करना चाहिए संकोच का नहीं । उन्होने कहा कि तकनीकि के वर्तमान दौर में हिन्दी ग्लोबल भाषा बन गई है । हिन्दी और हिन्दी साहित्य का भविष्य उज्जवल है। कार्यक्रम के अंत में जनपदीय मंत्री डाॅ विमलेश कुमार दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: साहित्य परिषद की काव्य प्रतियोगिता में डॉ बृजेश शर्मा प्रथम "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article