Bareilly News: गणपति महोत्सव (शील चौराहा) राजेन्द्र नगर का सात दिवसीय कार्यक्रम का मूर्ति विसर्जन कर हुआ समापन।
बरेली रूबरू बरेली। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबन्ध समिति (रजि) राजेन्द्र नगर, बरेली द्वारा वीर छत्रपति शिवाजी चौक (शील चौराहा) राजेन्द्रनगर पर राजेन्द्र नगर के राजा का सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2025 का समापन विर्सजन यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ।
विर्सजन यात्रा का प्रारम्भ भगवान श्री गणेश जी के हवन पूजन के उपरान्त प्रातः 11 बजे मा० बहोरन लाल मौर्य सदस्य, बिधान परिषद उ०प्र० के द्वारा झण्डी दिखाकर हुआ।
विसर्जन यात्रा में सबसे आगे हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का बैण्ड के अलावा डोल और महिला कमेटी द्वारा भजन गाते हुये बीच में विभिन्न झाकियों व भगवान श्री गणेश जी का सिंहासन के आगे बैण्ड बाजा व युवाओं द्वारा होली खेलते हुये व गणपति बप्पा मोरया के नारे के साथ वातावरण गूंज उठा।
विर्सजन यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर भम्रण कर भगवान गणपति जी का सिंहासन कार्यक्रम स्थल पर लाया गया जहाँ भगवान श्री गणेश की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवाओं (गोविन्दा) द्वारा दही हाडी को तोडकर कार्यक्रम का भव्यता प्रदान की। अन्त में सभी भक्तों ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा को राम-गंगा में खुशी-खुशी अश्रुपूर्ण नयनों से विदाई दी।
विसर्जन यात्रा में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि माननीय संजीव अग्रवाल विधायक कैंट ने भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना थी तथा विसर्जन यात्रा का स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम को भव्य रूप देने में कमेटी के अध्यक्ष अभय भटनागर, गर्वित भटनागर, लक्ष्य भटनागर, आकाश, नरेन्द्र पाल, श्रीमती शान्ता भटनागर, मीना भटनागर, शान्ति विष्ट, राशि पाराशरी, अमित सक्सेना, दिनेश सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, सुशील मित्तल, अनुज माथुर, नितिन भटनागर, तरुन सक्सेना, श्री प्रदीप रावत, अनमोल सक्सेना, आयुष रत्तोगी, पीयुष रत्तोगी श्रीमती बिन्दु सक्सेना, श्रीमती बन्दना अगबाल, श्रीमती नीलिमा रावत आदि लोगो ने पूर्ण सहयोग दिया।
0 Response to "Bareilly News: गणपति महोत्सव (शील चौराहा) राजेन्द्र नगर का सात दिवसीय कार्यक्रम का मूर्ति विसर्जन कर हुआ समापन।"
एक टिप्पणी भेजें