-->
Bareilly News: ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए- मोहम्मदी मे कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने की मुस्तैदी से ड्यूटी।

Bareilly News: ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए- मोहम्मदी मे कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने की मुस्तैदी से ड्यूटी।

बरेली रूबरू बरेली। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष एवं डिप्टी पोस्ट वार्डेन सर्वेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में कौमी एकता संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने ईद मिलादुन्नबी पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों व मोहल्लों से निकलने वाले जुलूस व कोहाड़ापीर चौराहा से एक साथ निकलने वाले जुलूस-ए- मोहम्मदी एवं अंजुमनो में मुस्तैदी से ड्यूटी की | 


कौमी एकता संगठन के अनुशासित, सक्रिय व कर्मठ पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था संभाली और शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया । 

जुलूस ए मोहम्मदी को दरगाह-ए-आला हजरत के प्रमुख हजरत सुब‌‌हान रजा खां उर्फ सुबहानी मियाँ साहब एवं सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खान कादरी उर्फ अहसन मियाँ ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। 

सभी जुलूस बड़े अदब और एहतराम के साथ दुरूदो पाक पढ़ते हुए अपने परंपरागत रास्तों से होते हुए दरगाह-ए-आला हजरत पहुँचे। 

अहले वतन को जश्न- ए- ईद मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद दी और दरगाह आला हजरत के प्रमुख एवं जिला प्रशासन ने कौमी एकता के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस ए मुहम्मदी में कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष एवं डिप्टी पोस्ट वार्डेन सर्वेश कुमार मौर्य, महामंत्री इरशाद मियाँ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, मीडिया प्रभारी पवन कालरा, सैफी उल्ला अंसारी, हाजी नजीमुल इस्लाम, मोo फैजान अंसारी, विशाल आहूजा, साबिर हसन खान, सरनजीत सिंह, आमिर खान, रिंकू मौर्य, शाहिद खान ,चन्द्रगुप्त मौर्य, जफर हुसैन, साजिद खान, सूर्यगुप्त मौर्य आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया। सभी लोगों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारक बाद दी |

0 Response to "Bareilly News: ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए- मोहम्मदी मे कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने की मुस्तैदी से ड्यूटी।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article