-->
Bareilly News: शिक्षक दिवस पर आईपीएस चयनित अंकुर गंगवार के माता-पिता को किया सम्मानित।

Bareilly News: शिक्षक दिवस पर आईपीएस चयनित अंकुर गंगवार के माता-पिता को किया सम्मानित।


बरेली रूबरू बरेली।   शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार एवं सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने शास्त्री नगर के यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस में चयनित हुए अंकुर गंगवार के माता-पिता को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शास्त्री नगर के पार्षद एवं सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने बताया कि अंकुर गंगवार ने आईपीएस में चयनित होकर हमारे शास्त्रीनगर के साथ-साथ पूरे बरेली का सम्मान बढ़ाया है।


इसलिए शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके सेवानिवृत शिक्षक पिता श्री खूबराज गंगवार जी एवं ग्रहणी माता श्रीमती जयंती गंगवार जी को सम्मानित किया गया है क्योंकि बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है वही उसके सबसे पहले शिक्षक होते हैं।
    

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि सफलता के लिए साहस, धैर्य और दृढ़ता यह तीनों बहुत आवश्यक है इनके माध्यम से कोई भी बड़ी से बड़ी जंग जीती जा सकती है शिक्षक राष्ट्र के निर्माता है हर व्यक्ति को उसके जीवन में आगे बढ़ाने के लिए उसके शिक्षक का ही विशेष योगदान रहता है।


सम्मानित होने वाले आईपीएस अंकुर गंगवार के माता-पिता ने बताया कि उनके बेटे ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी तीन बार में सफल नहीं होने के बाद भी अंकुर ने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे इसके बाद उन्होंने चौथी बार में सफलता हासिल की, इसलिए यदि आपके अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति है तो कोई भी परीक्षा पास की जा सकती है।


इस मौके पर राजीव गंगवार, सुभाष चंद्र सक्सेना, बांधूराम प्रवीन गंगवार, अनिल निल रस्तोगी, राकेश गंगवार, विपिन सक्सेना, सुमित गंगवार, आयुष सक्सेना, रत्नेश सक्सेना, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

0 Response to "Bareilly News: शिक्षक दिवस पर आईपीएस चयनित अंकुर गंगवार के माता-पिता को किया सम्मानित।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article