-->
Bareilly News: जुलूस-ए- मोहम्मदी पर अखिल भारतीय प्रियंका गांधी जिला इकाई ने सद्भावना कैंप का किया आयोजन

Bareilly News: जुलूस-ए- मोहम्मदी पर अखिल भारतीय प्रियंका गांधी जिला इकाई ने सद्भावना कैंप का किया आयोजन

बरेली रूबरू बरेली। समूचे विश्व की अनमोल एवं बेहतरीन शख्सियत शांति व अमन के दूत, गरीबों के मसीहा, अपने शत्रुओं से भी प्रेम करके मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम देने वाले एवं मुसलमानों के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन जिला इकाई के सौजन्य से एक सद्भावना कैंप का आयोजन मोहल्ला कोट निकट कांकर टोला चुंगी स्कूल पुराना शहर बरेली पर किया गया ।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करके पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जोश व खरोश के साथ मनाया इस अवसर पर जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई तथा उन्हें जल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया ।

इस मौके पर बोलते हुए अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन के यू0पी0राज्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने समुचे विश्व में शांति और प्रेम का संदेश दिया था वह विश्व की अनमोल और बेहतरीन शख्सियत थे उनका कहना था कि जिस शख्स को अपने वतन से प्यार नहीं है।

 वह सच्चा मुसलमान हो नहीं सकता हमें चाहिए कि जो रास्ते पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने हमें बताए थे उसी रास्ते पर हम चलें और देश को विकास और उन्नति की ओर ले जाए । 


कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीशान अली खान आफरीदी ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने   मुसलमानों एवं गैर मुसलमानों के बीच मोहब्बत, एकता व भाईचारे का संदेश दिया था  हमारा यह संकल्प एवं प्रयास होना चाहिए कि हम देश में पनपती नफरत को मोहब्बत के द्वारा उखाड़ फेंके। 

उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ सांप्रदायिक शक्तियां हिंदू व मुसलमान के बीच नफरत के बीज बो कर देश की एकता ,अखंडता एवं संप्रभुता को नष्ट करना चाहती हैं ऐसी शक्तियों को आपसी भाईचारा बनाकर उनके मंसूबों को ध्वस्त करना होगा।                             


इस अवसर पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीशान अली खान आफरीदी ने मुख्य अतिथि एवं समस्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सद्भावना कैंप में शामिल होने वालों में जिला अध्यक्ष अब्दुल हसीन, जिला प्रवक्ता नगमा सैयद, जिला संगठन मंत्री तबस्सुम खान, महानगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विंग) मुन्ने अंसारी,  कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष (महिला विंग) शबनम मलिक, इकरार खान, अकबर खान, उपासना लॉयल, नदीम खान, शिव गोपाल उपाध्याय, नजमुल इस्लाम, अरविंद कुमार गुप्ता, हिना इलियास एडवोकेट, आरती सिंह आदि ने  सौहार्द कैंप में शामिल होकर जुलूसे मोहम्मदी का हार्दिक रूप से स्वागत किया।  

0 Response to "Bareilly News: जुलूस-ए- मोहम्मदी पर अखिल भारतीय प्रियंका गांधी जिला इकाई ने सद्भावना कैंप का किया आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article