-->
Bareilly News: अशरूफ खान बने बरैली श्री।

Bareilly News: अशरूफ खान बने बरैली श्री।

 

बरेली रूबरू बरेली । जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन की ओर से हुई बरेली श्री, उत्तर प्रदेश श्री, शरीर स्वस्थ प्रतियोगिता में अशरूफ खान बरैली श्री बने। स्कूटी पुरस्कार के रूप में मिली। 

संजय कम्युनिटी हाल में मुख्य अतिथि डॉ उमेश गौतम महापौर ने कहा कि उन्हें आज की युवा पीढ़ी को यदि राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचने के सपने को साकार करना है तो उसे अपने शरीर को स्वस्थ रखना परमावश्यक है।


 उन्होंने उक्त विचार साझा करते हुए जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन द्वारा बाबा क्लासिक बरेली श्री एवं उत्तर प्रदेश श्री शरीर स्वस्थ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के अपने संबोधन में व्यक्त किए ।


प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए डॉ अरुण कुमार वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के संबोधन में कहा कि हमारा शहर सदैव से बॉडीबिल्डिंग के खेल में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उदयीमान खिलाड़ियों को प्रतिस्थापित कर हमें गौरवान्वित करता रहा है।

 उन्होंने कहा कि बरेली के बॉडी बिल्डर ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे शहर को सदैव मान एवं सम्मान प्रदान किया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में पहली बार नेचुरल बॉडी बिल्डर को प्रतियोगिता में शामिल कर उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है जो किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सप्लीमेंट नहीं लेते हैं। 


आज भी प्रतियोगिता में विशेष रूप से डॉ उमेश गौतम को समाज शिरोमणि डॉ अरुण कुमार को समाज शिरोमणि पार्थ गौतम को बरेली गौरव, अनिल कुमार सक्सेना को समाज शिरोमणि गाजी मियां सकलेनी को समाज श्री, अलंकार अग्निहोत्री सिटी मजिस्ट्रेट का भी भी नागरिक अभिनंदन किया गया। 

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक दल में संगठन के एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ शिवराम थापा, जयपुर नेशनल जज आरिफ खान नेशनल जज राजस्थान, प्रदेश महामंत्री अल्ताफ अहमद एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ नजमुन नबी रहे। प्रतियोगिता की अंत में संगठन के जिला महासचिव विपिन बाबा ने सभी खिलाड़ियों वह आगंतुक दर्शकों का हृदय से स्वागत किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: अशरूफ खान बने बरैली श्री।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article