-->
बरेली में 10 दिन तक चलेगा खादी का महाकुंभ, 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे। बरेली में स्वदेशी हुनर को मिलेगा आसमान।

बरेली में 10 दिन तक चलेगा खादी का महाकुंभ, 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे। बरेली में स्वदेशी हुनर को मिलेगा आसमान।

बरेली रूबरू बरेली। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और स्वदेशी को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बरेली में 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक खादी महोत्सव 2025- 2026 किया जा रहा है। आठ राज्यों से आने वाले सभी कारीगरों को योगी सरकार निशुल्क स्टाल उपलब्ध करवा रही है।


 इससे छोटे कारीगरों को अधिकतम लाभ मिल सके । खादी मेले का उद्घाटन 1 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे महापौर डॉ. उमेश गौतम करेंगे। बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में लगने वाला यह महोत्सव प्रदेश के ग्रामीण उद्योगों, छोटे उद्यमियों और कारीगरों को एक ही छत के नीचे अपनी कला-कौशल बेचने का सुनहरा अवसर देगा। 


योगी सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य खादी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देना है। योगी सरकार सभी कारीगरों को निशुल्क स्टाल उपलब्ध करवा रही है। इससे छोटे कारीगरों को अधिकतम लाभ मिल सके।


खादी महोत्सव में इस बार करीब आठ राज्यों के लघु उद्योग अपनी समृद्ध पहचान के साथ पहुंच रहे हैं। इसमें खुर्जा की प्रसिद्ध क्रॉकरी, मुरादाबाद का विश्व-प्रसिद्ध ब्रास वर्क, कानपुर का लेदर उद्योग, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, कश्मीर की गर्म शॉलें, बरेली की जरी, फर्नीचर व हैंडीक्राफ्ट, रामपुर का प्राकृतिक शहद, भदोही के कालीन, राजस्थान के बीकानेर की भुजिया, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की इकाइयों के उत्कृष्ट उत्पाद भी यहाँ प्रदर्शित व बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


 इसके अतिरिक्त सूती-रेशमी कपड़े, हस्तनिर्मित खिलौने, मिट्टी कला, रेडीमेड गारमेंट्स और मूर्तियां भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी।


परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में 100 से अधिक स्टाल लगाए जा रहे हैं, और सबसे खास बात है कि स्टॉल लगाने वालों को निशुल्क स्थान दिया गया है।

 दर्शकों के लिए पूरी प्रदर्शनी में प्रवेश भी निःशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि पंडाल तैयार करने का काम तेज़ी से चल रहा है और एक दिसंबर से पहले सारी व्यवस्थायें पूरी कर ली जाए।


बिषप मंडल इंटर कालेज हर दिन लोक नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गायन प्रतियोगिताएँ महोत्सव को विशेष बनाएँगी। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आमजन प्रवेश कर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

 योगी सरकार की यह पहल न केवल रोजगार को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी मील का पत्थर साबित होगी।


 खादी महोत्सव छोटे उद्यमियों के लिए आर्थिक मजबूती और उपभोक्ताओं के लिए स्वदेशी उत्पादों का शानदार संगम लेकर आ रहा है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली में 10 दिन तक चलेगा खादी का महाकुंभ, 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे। बरेली में स्वदेशी हुनर को मिलेगा आसमान।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article