बरेली इनर व्हील मरकरी ने दिया जरूरतमंद कन्या को गृहस्थी का सामान।
बरेली रूबरू बरेली। इनर व्हील क्लब मरकरी के द्वारा एक जरूरतमंद कन्या की विवाह में क्लब के द्वारा एक अलमारी व गृहस्थी का सामान जैसे बिस्तर, बर्तन, वस्त्र, नकद धनराशि इत्यादि दिया गया।
मरकरी क्लब के सदस्यों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए जिससे किसी भी कन्या का विवाह आर्थिक अभाव के कारण बाधित न हो ।
क्लब ने भविष्य में भी इसी तरह से जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर प्रेसिडेंट अनीता गोयल, सेक्रेटरी हेमा शर्मा, रुचि सिंह, वंदना खंडेलवाल, मीना आदि क्लब सदस्य सम्मिलित हुए। निर्भय सक्सेना
0 Response to "बरेली इनर व्हील मरकरी ने दिया जरूरतमंद कन्या को गृहस्थी का सामान।"
एक टिप्पणी भेजें