-->
साहित्य परिषद का पुस्तक विमोचन एवं अभिनंदन समारोह 29 नवम्बर को

साहित्य परिषद का पुस्तक विमोचन एवं अभिनंदन समारोह 29 नवम्बर को





बरेली रूबरू बरेली। बरेली के अमर साहित्यकार राधेश्याम कथावाचक की जयन्ती के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए साहित्य परिषद की प्रांतीय महामन्त्री डाॅ शशि बाला राठी ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा की अठारहवीं कृति - "स्वतंत्रता-संग्राम के अलपज्ञात बलिदानी" का विमोचन एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह 29 नवम्बर को अपराह्न 12 बजे से शील नर्सिंग कालेज के समागार में किया जाएगा । 


उन्होने गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारियों से समारोह को सफल बनाने का अनुरोध किया । उन्होने राधेश्याम कथावाचक के कुछ प्रसंग भी साझा किए ।
शील ग्रुप के सिटी कार्यालय पर साहित्य परिषद के ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह के आयोजन हेतु प्रांतीय मंत्री डाॅ शशि बाला राठी को संयोजक मनोनीत किया । उन्होने जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा और विमलेश चंद्र दीक्षित को सह संयोजक मनोनीत किया।


 उन्होने कहा कि राधेश्याम कथावाचक बरेली की अमर विभूति रहे हैं । उन्होने बरेली के परचम को पूरे विश्व में फहराया । 


उन्होने जनवरी 1922 से दिसम्बर 1929 तक भ्रमर पत्रिका का प्रकाशन किया जिसके लिए बरेली के साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी सदैव उनके ऋणी रहेंगे ।


 इस अवसर पर उमेश चन्द्र गुप्ता, अतुल मिश्रा, निर्भय सक्सेना, प्रवीण कुमार शर्मा, डाॅ रवि प्रकाश शर्मा एवं रितेश साहनी ने भी राधेश्याम कथावाचक के प्रसंग साझा किए । 
        

गोष्ठी के अंत में विमलेश चंद्र दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "साहित्य परिषद का पुस्तक विमोचन एवं अभिनंदन समारोह 29 नवम्बर को"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article