Bareilly News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के घर निजी कार्यक्रमों में हुए शामिल।
बरेली रूबरू बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली के तूफानी दौरे में पार्टी के कई विधायकों/नेताओं के घर जाकर उनके निजी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
साथ ही पार्टी कार्यकताओं में ऊर्जा का भी संचार करने के अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए अभी से मेहनत करने का संदेश भी दिया।
बरेली हवाई अड्डे पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत को आए नेताओं से बरेली की राजनीति एवं पार्टी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह पूर्व जिला अध्यक्ष रहे अगम मौर्य के निवास एवं विधायक अता उर रहमान के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे।
यहां पत्रकारों के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में जो जानकारी मांगी जा रही है उस पर सभी कार्यकर्ता गंभीरता से फॉर्म भरें ताकि कोई बोटर छूटने नहीं पाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कुछ अधिकारी बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं ।
अब तो चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को काम पर लगा दिया है। सभी समाजवादी कार्यकर्ता इस पर नजर रखे कि कोई पार्टी का वोट वोटर लिस्ट में छूटने नहीं पाए।उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनके उठाए मुद्दे ही 2027 में सपा की सरकार बनाने में मददगार होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कुछ लोग आजकल सोना एवं जमीन खरीदने में ही लगे हैं । आज देश भर में महंगाई काफी बढ़ चुकी है।
इसके बाद उन्होंने विधायक शहजिल इस्लाम के निवास पर जाकर बंद कमरे में उनका हाल चाल जाना। अखिलेश यादव के बाहर निकलते ही उनके स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं के उन्हें बुके एवं माला देने की होड से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
यहां पर पूर्व विधायक विजय सिंह, कदीर अहमद, हैदर अली, इंजीनियर अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, शुभलेश यादव, आदि ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।
पूर्व विधायक एवं मंत्री रहे भगवत सरन के निवास पर जाकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके दुख में शामिल हुए। भगवत सरन गंगवार से उन्होंने जिले में पार्टी का फीड बैक लिया । साथ ही 2027 के लिये कमर कसने की बात कही।
यहां शेर सिंह गंगवार, डा टी एस चौहान, आर के शर्मा पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, प्रमोद यादव, जुल्फिकार बिट्टू, जय अग्रवाल, तेज पाल गंगवार, राजीव कुमार, प्रवीन कुमार आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया।
इसके बाद शायर वसीम बरेलवी के गली वाले निवास पर जाकर उनकी एवं परिवार की कुशल क्षेम पूछी। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी साहित्यकारों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों का हमेशा से सम्मान करती आई है।
यहां उपस्थित मानव सेवा क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने उन्हें मानव दर्पण की प्रति भेट की। वसीम बरेलवी ने बताया कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी साहित्य कला आदि से जुड़े नामचीन लोगों को हमेशा इज्जत देते थे।
अखिलेश यादव में भी वही गुण परिवार के अच्छे लोगों से आए हैं। पूरे दिन समाजवादी पार्टी के लोगों में उत्साह बना रहा । पूरा मार्ग सपा के बैनर होर्डिंग से पटा रहा। देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ को रवाना हो गए। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के घर निजी कार्यक्रमों में हुए शामिल। "
एक टिप्पणी भेजें