Bareilly News: कवि जितेंद्र, इंद्रदेव, राम किशोर एवं टिंकू को किया सम्मानित।
बरेली रूबरू बरेली। साहित्यिक संस्था- कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जितेंद्र कमल आनंद को साहित्य रत्न, राम किशोर वर्मा को काव्य प्रज्ञ, इंद्रदेव त्रिवेदी को सर्वगुण संपन्न कवि एवं मनोज दीक्षित 'टिंकू' को हास्य सम्राट की उपाधियों से विभूषित किया गया।
सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह मंच द्वारा प्रदान किया गया अग्रवाल धर्मशाला में समाजसेवी अजय अग्रवाल सर्राफ के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर के प्रख्यात साहित्यकार जितेंद्र कमल आनंद तो वहीं विशिष्ट अतिथिगण डॉ. महेश मधुकर, इंद्रदेव त्रिवेदी रामकिशोर वर्मा एवं अनिरुद्ध शर्मा 'अनु' रहे। अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की।
कवि गोष्ठी में कवियों ने बाल दिवस पर अपनी एक से बढ़कर एक सरस रचनाऍं प्रस्तुत कीं और खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, निर्भय सक्सेना, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, गणेश 'पथिक', सुभाष रावत 'राहत बरेलवी', शिवरक्षा पांडेय, डॉ दीपंकर गुप्त,निर्भय सक्सेना, अलका गुप्ता, डॉ. बी. एन. शास्त्री, हरिकांत मिश्र चातक, राम कुमार कोली, सरवत परवेज सहसवानी, राम कुमार अफरोज, लक्ष्वेश्वर राजू, राज शुक्ल 'गज़लराज', डॉ. राजेश शर्मा ककरेली, राम प्रकाश सिंह ओज, राजकुमार अग्रवाल, रामधनी निर्मल, रामकृष्ण शर्मा, विवेक विद्रोही, बीना शर्मा, किशन बेधड़क, हरीश गुप्ता, सर्वेश चंद्र द्विवेदी, सुशील अग्रवाल एवं रितेश साहनी आदि उपस्थित रहे।
संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। कार्यक्रम के अंत में मशहूर शायर अश्विनी कुमार 'तन्हा' जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: कवि जितेंद्र, इंद्रदेव, राम किशोर एवं टिंकू को किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें