भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने पंडित नेहरू के महान कार्यों एवं उनके देश के प्रति योगदान का उल्लेख करते हुए उनके चित्र पर माला अर्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोष्ठी के उपरांत पार्टी कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों ने चौकी चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका हृदय पूर्वक नमन किया। गोष्ठी में बोलते हुए अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन उत्तर प्रदेश राज्य इकाई (मुख्य निकाय) के अध्यक्ष डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने कहा
राष्ट्रहित में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता परंतु अफसोस का विषय है कि एक पार्टी विशेष के नेतागण अपने राजनीतिक हितार्थ के मद्देनजर उनकी उपलब्धियों एवं महान कार्यों की अनदेखी करके एवं उनके बारे में अनर्गल प्रचार करके उनकी बेदाग छवि पर कालिख पोत रहे हैं जो कि देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता उनका योगदान आदित्य एवं सर्वविदित है ।
इंग्लैंड में कानून की पढ़ाई करके बैरिस्टर बने और शाही जीवन को त्याग कर इस महान देशभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाने के लिए महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था।
और ब्रिटिश सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था वह 9 साल ब्रिटिश हुकूमत की कैद में रहे जब 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से भारत आजाद हुआ तो वह भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने।
उन्होंने भारत देश को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 अपने निधन तक देश के सफल एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करके भारत देश की जनता को गौरवान्वित एवं लाभान्वित किया। 1955 में पंडित नेहरू जी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया ।
विश्व इतिहास की झलक, भारत की खोज एवं भारत की एकता जैसी महान रचनाओं के द्वारा उनके देशभक्त होने का प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है। वह 16 साल 9 महीने 12 दिन यानी सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष चुने गए।
1945 का शिमला समझौता उन्हीं की देन है। विदेश नीति के वह चाणक्य माने जाते थे।कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफरीदी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता तथा महात्मा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी थे।
उन्होंने गांधी जी के साथ असहयोग आंदोलन तथा व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी हिस्सा लिया। देशवासी उनके महान कार्य को हमेशा याद रखेंगे ।वह एक कुशल राजनीतिक शख्सियत थे।
कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष अश्वनील शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू जनता के साथ-साथ बच्चों में भी लोकप्रिय थे।
बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उनके विचार आज भी भारतीय लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। वक्ताओं में सर्व श्री कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफरीदी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवगोपाल उपाध्याय, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष अश्वनील शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर राकेश मिश्रा, जिला प्रभारी निशा खान, जिला संगठन मंत्री तबस्सुम खान, जिला महामंत्री इम्तियाज अहमद, जिला अध्यक्ष (यूथ विंग) शोएब खान नियाजी, जिला अध्यक्ष (महिला विंग) आरती सिंह, महानगर अध्यक्ष (महिला विंग) शबनम मलिक, महानगर महामंत्री (महिला विंग) फराह खान, महानगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विंग) मुन्ने अंसारी, महानगर महामंत्री (अल्पसंख्यक विंग) इकरार खान, दिनेश कुमार शर्मा ,मोबिन कुरैशी आदि ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके महान कार्यों को याद करते हुए एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ सर्वत हुसैन हाशमी को पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने हार्दिक रूप से स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से नवाजा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने भी पार्टी कार्यकर्त्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें भी फूल मालाओं से नवाजा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया।
0 Response to "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन। "
एक टिप्पणी भेजें