-->
बरेली। सुरेश शर्मा जयंती समारोह का हुआ आयोजन।

बरेली। सुरेश शर्मा जयंती समारोह का हुआ आयोजन।



बरेली रूबरू बरेली। प्रेम सुरेश फाउंडेशन सुरेश शर्मा नगर बरेली द्वारा सुरेश शर्मा जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया ।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे एस.एस.वी.इंटर कॉलेज व एस.एस.वी. पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं व प्रबुद्जनों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ साकेत सुधांशु शर्मा व अंजलि शर्मा द्वारा स्व सुरेश चंद्र शर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण करके किया गया ।

 फाउंडेशन अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि सुरेश शर्मा जी देश के सुप्रसिद्ध छात्र नेता थे जिन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति करके बरेली कॉलेज से लगातार 4 बार छात्र संघ अध्यक्ष के पद को सुशोभित किया और राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व कार्य किए। 

सुरेश शर्मा जी जैसे महान व्यक्तित्वों से आप सभी को प्रेरणा लेकर युवाओं को उनको रोल मॉडल बनाना चाहिए ।

 महासचिव अंजली शर्मा ने कहा कि सुरेश शर्मा जी राष्ट्रीय स्तर के छात्र नेता थे और बरेली वाली रोहिलखंड विश्व विद्यालय की स्थापना को लेकर उनके द्वारा किए गए आंदोलन को कभी भूल नहीं सकते ।


उन्होंने कहा कि आज के युवा का आदर्श अर्जुन जैसा कर्त्तव्यपरायण और विवेकी युवा ही होना चाहिए जिसका ध्यान हमेशा केवल लक्ष्य पर ही था जिसने कभी भी हार मानना नहीं सीखा तथा निरन्तर प्रयास से अपने सभी दुश्मनों पर विजय प्राप्त की अर्थात अपने जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों को पार किया।

 
इस अवसर पर उषा शर्मा ,अमोघ शर्मा ,सर्वेश ,पंकज ,मोहनस्वरूप ,अमित अवस्थी ,सुनील शर्मा ,अभिषेक गंगवार , आदि मौजूद रहे ।

0 Response to "बरेली। सुरेश शर्मा जयंती समारोह का हुआ आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article