-->
Bareilly News। पाणिनि सदन स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस घोषित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक जोश' 2025 का हुआ समापन।

Bareilly News। पाणिनि सदन स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस घोषित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक जोश' 2025 का हुआ समापन।


बरेली रूबरू बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कार्यक्रम 'जोश 2025' में सभी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पाणिनि सदन को स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस घोषित किया गया। सभी विजेताओं व उप विजेताओं को प्रबंधक द्वारा मेडल्स देकर सम्मानित किया गया । 



माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में जोश 2025 के समापन समारोह में खेलकूद प्रतियोगितायें अन्तर्सदनीय स्तर पर आर्यभट्ट, पाणिनी, गौतम तथा पंतजलि में विभाजित होकर की गई।

प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत समूह व एकल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल , थ्रोबॉल, खो-खो, बास्केटबाल, 100 मीटर, 200 मीटर, 4 X 100 मीटर तथा 4 X 200 मीटर् रिले आदि विभिन्न स्पर्धाएँ हुई। सभी प्रतियोगितायें चारों सदनों के तीन वर्गों में प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर की गई।


सभी विजेताओं व उप विजेताओं को प्रबंधक द्वारा मेडल्स देकर सम्मानित किया गया ।
विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को प्लेयर ऑफ द सीरीज प्रदान किये गए जोकि निम्नवत् हैं।


सब जूनियर ग्रुप - खो- खो - वेदांगी शंखधर व आद्विक गंगवार (पाणिनि सदन) 
जूनियर ग्रुप - खो- खो - अग्रिमा (गौतम सदन) व आदित्य कोठारी (आर्यभट्ट सदन) 
थ्रो बॉल - माहिरा फातिमा (पतंजलि सदन) व कुंवर माधवन सिंह (पाणिनि सदन) सीनियर ग्रुप -
खो- खो - अनुष्का चौधरी (गौतम सदन) व अविरल शर्मा (पाणिनि सदन) 
थ्रो बॉल - अनुष्का चौधरी व आलोक नाथ पांडेय (गौतम सदन)
बास्केटबॉल - अनिका सिंह (पाणिनि सदन) व नक़ी हैदर (पतंजलि सदन) 
वालीबॉल - अनंत कुमार (पाणिनि सदन) 
इनके अतिरिक्त सभी खेलों में उच्च कोटि का प्रदर्शन करने के लिए स्पोर्टिंग एक्सीलेंस व स्पोर्ट्स चैंपियन अवार्ड्स भी प्रदान किये गए |



रौनक गंगवार (पाणिनि सदन) और अक्षय शर्मा (गौतम सदन) को स्पोर्टिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया |


अग्रिमा (गौतम सदन), लक्ष्य चंदानी (आर्यभट्ट सदन) - जूनियर वर्ग; अनुष्का चौधरी (गौतम सदन), चित्रांश गंगवानी (पाणिनि सदन) - सीनियर वर्ग को इस वर्ष का स्पोर्ट्स चैंपियन घोषित किया गया।


सभी विशिष्ट विजेताओं को सर्टीफिकेट व ट्रॉफी प्रदान की गयी |
सभी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पाणिनि सदन को स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस घोषित किया गया।


अंत में स्पोर्ट्स कैप्टन ने विद्यालय ध्वज को सम्मान पूर्वक प्रधानाचार्या को सौंपा तथा प्रबंधक ने 'जोश 2025' के विधिवत समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा प्रियंका सरकार, उप प्रधानाचार्या सुश्री फराह दीबा हक़ व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News। पाणिनि सदन स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस घोषित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक जोश' 2025 का हुआ समापन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article