बरेली में पर्यटको को आकर्षित करेगी लिलौर झील पर्यटक ले सकगे झील में नौका विहार और फैमिली ट्रेन में सफर का आनंद।
बरेली रूबरू बरेली। तहसील आंवला के रामनगर स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक लीलौर झील में फैमिली ट्रेन व ट्रैक का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य व वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक नवाबगंज एम. पी. आर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा (आंवला) आदेश प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो ने लीलोर झील में नौका विहार करने और फ़ैमिली ट्रेन में सफर करने का भी आनंद लिया।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन कर यहाँ बनने वाले पर्यटक गेस्ट हाउस की भी नींव रखी गई।
इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह एवं डॉ अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महाभारत काल में इस यक्ष सरोवर का उल्लेख किया गया है। यह भोग की भूमि नहीं बल्कि योग की भूमि है। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लीलौर झील का विकास धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जायेगा।
अब यह मनोरम झील पर्यटको के आकर्षण का केंद्र बनेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यहाँ के स्थानीय लोग होम स्टे नीति के अंतर्गत पर्यटको को नियानुसार अपने घर में भी फूडिंग/लौजिंग की सुविधा उपलब्ध कराकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसलिये आप लोग इस क्षेत्र में साफ- सफाई व्यवस्था बनाये रखें और आने वाले पर्यटको के साथ अच्छा व्यवहार करें।
बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि महाभारत कालीन यह यक्ष सरोवर पूरे बरेली मंडल के लिये धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है और अब विकसित की जा रही सुविधाओं के साथ मंडल निवासियों के लिए पर्यटन का मुख्य स्थान बनेगा।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि आप लोग इस झील को साफ-सुथरा रखने में हमारा सहयोग दें, जिससे कि अधिक से अधिक पर्यटक यहां घूमने के लिए आ सकें।
उन्होंने कहा कि इसका प्रचार-प्रसार प्रशासनिक स्तर से किया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लोग यहां पर घूमने आए। उन्होंने कहा कि बरेली जनपद वासियों व अन्य पर्यटको के आवागमन की सुविधा हेतु ई. बसों का संचालन लिलौर झील तक कराया जायेगा।
गर्मी के मौसम में झील का जल स्तर बना रहे इसके लिए नलकूप भी लगाए गए हैँ जो पानी की आपूर्ति करते रहेंगे। इसलिए झील का विकास नैनीताल झील की तर्ज पर किया जायेगा।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी चार डिब्बो की फ़ैमिली ट्रेन चलायी गयी है। शीघ्र ही एक किलोमीटर के दायरे में ट्रेन चलेगी और बाद में इसे 52 हेक्टेयर की झील के चारों तरफ इसे चलाने की योजना है।
इसलिए अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गयी। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "बरेली में पर्यटको को आकर्षित करेगी लिलौर झील पर्यटक ले सकगे झील में नौका विहार और फैमिली ट्रेन में सफर का आनंद।"
एक टिप्पणी भेजें