Bareilly News: गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।
बरेली रूबरू बरेली। गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे आसा की वार जी के पाठ से हुआ।
सिख मिशनरी कॉलेज के बच्चों द्वारा गुरबाणी कीर्तन का गायन किया गया। बच्चों द्वारा रागों में रसभिन्ना कीर्तन गायन किया गया । बाद में पंगत में बैठ कर श्रद्धालुओं ने लंगर छका।
स्वैच्छिक ब्लड डोनेशन कैंप में 63 यूनिट रक्तदान हुआ। पर्यावरण की रक्षा को वन मंत्री डॉ अरुण कुमार एवं विधायक संजीव अग्रवाल की और से इसके पौधा मन के नाम अभियान में पौधे बांटे गए।
बरेली कॉलेज मैदान पर प्रकाश पर्व पर भव्य दीवान को सजाया गया । कार्यक्रम में हापुड़ से आए भाई इंदरजीत सिंह द्वारा रसभिन्ना कीर्तन किया गया।
गंगानगर से आए हरविंदर सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी शिक्षाओं से लोगों को अवगत कराया । उन्होंने गुरू नानक देव साहिब को समस्त मनुष्य जाति का सांझा रहबर बताया ।
उन्होंने कहा गुरु नानक देव साहिब ने केवल एक धर्म मात्र के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए व कार्य किया।
उन्होंने गुरु नानक साहब के सिद्धांत " इक ओंकार द्वारा एक ईश्वरवाद का " उपदेशों से संगत को उच्च नीच , जात-पात भेदभाव से ऊपर उठकर गुरु उपदेश अनुसार जीवन जीने का उपदेश दृढ़ करवाया।
प्रकाश पर्व कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, अर्बन बैंक की डायरेक्टर श्रुति गंगवार, डॉ विनोद पगरानी, अनीस बेग, डॉ के एम अरोड़ा, डॉ जेपी एस सेठी, राजा सेठी, राजा चावला, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, ज्ञानी काला सिंह, सोनू कालरा, कठेरिया जी आदि ने गुरु गीले मैं माथा टेककर गुरबाणी सुना व गुरु की खुशियां प्राप्त की।
इसके पश्चात अंत में पंजाब से पहुंचे पंजाबी यूनिवर्सिटी के डॉ अलंकार सिंह ने शास्त्रीय रागों के साथ कीर्तन करके संगत को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने शब्द गायन भी किया।
सभी संगठन ने मिलकर गुरु का लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर गुरुद्वारा के सेंट्रल गुरपुरब कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह और महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने संगतों का धन्यवाद किया। महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपनी धार्मिक स्कूलों को बेहतर बनाने की जरूरत है।
शहर के प्रमुख स्कूल श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल को उच्च शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करेंगे और एक बेहतरीन स्कूल बनाएंगे। जिसमें हमारे बच्चे धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ पंजाबी में निपुण हो एवं उच्च शिक्षा भी प्राप्त करें । कार्यक्रम स्थल पर सरदार डॉ जेपी एस सेठी ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप में 63 यूनिट रक्तदान हुआ। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।"
एक टिप्पणी भेजें