-->
लंदन में मेधावी ईवा का चयन विद्यालय में प्राइम मिनिस्टर पोस्ट पर हुआ

लंदन में मेधावी ईवा का चयन विद्यालय में प्राइम मिनिस्टर पोस्ट पर हुआ


बरेली रूबरू बरेली। बरेली में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए अखिलेश कुमार की लंदन में रह रही पोती ईवा सक्सेना ने सेंट्रल स्कूल की यूनाइटेड किंगडम में कक्षा 6 के लिया हुई प्रवेश परीक्षा, जिसमें 8 हजार बच्चे शामिल हुए थे, उसमें ईवा सक्सेना ने 50 वी रैंक प्राप्त की। यह अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पिता अंकित सक्सेना एवं माता वर्षा जोशी की पुत्री ईवा का अपने विद्यालय में चयन प्राइम मिनिस्टर की पोस्ट पर भी हुआ है। जिनमें बच्चों का काम होता है अपने प्रिंसिपल और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय की उन्नति, बच्चों की समस्याओं का समाधान किस प्रकार किया जाए। इस पर वार्ताएं होती हैं ।


यह भी एक 9 साल की बच्ची के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उसने अपने बरेली में रह रहे दादा दादी और परिवार और देश का नाम बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।


इससे पूर्व भी वर्ष 2023 में लंदन के वो रोसूट ऑफ सूटोन में कोरेडोंन में स्थित सनातन हिंदू कल्चरल सोसायटी में बेबी ईवा सक्सेना को लाटरी से नाम निकलने पर लंदन के मेयर कॉलिंग स्टियर के साथ दशहरा पर रावण दहन का भी सौभाग्य मिला था।



लंदन के वो रोसूट ऑफ सूटोन कोरेडोंन में स्थित है। इसमें पांच पाउंड का टिकट खरीदने पर उनसे लॉटरी सिस्टम से दशहरा पर रावण दहन का वर्ष 2023 में आयोजन हुआ था जिसमें कोरेडोंन के मेधर कॉलिंग स्टियर मुख्य अतिथि थे। इसमें ईवा के पिता अंकित सक्सेना एवं माता वर्षा जोशी ने ईवा सक्सेना सहित भाग लिया था। 


लगभग चार हजार टिकटों की बिक्री के आधार पर ईवा सक्सेना का लाटरी से चयन हुआ था। ईवा को मेयर कॉलिंग स्टियर ने अपने हाथ से पकड़ कर दशहरा पर रावण दहन करने का अवसर दिलवाया। इस टिकट से प्राप्त धनराशि को लंदन के ही कोरेडोंन के वो रोसूट ऑफ सूटोन के मंदिर में दान किया गया। ईवा के पिता श्री अंकित सक्सेना एवं माता वर्षा जोशी ने ईवा को प्रोत्साहित किया था। मेयर ने उसे बुला कर के दशहरा पर रावण दहन के लिए आमंत्रित किया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "लंदन में मेधावी ईवा का चयन विद्यालय में प्राइम मिनिस्टर पोस्ट पर हुआ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article