-->
Bareilly News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ व सुपरवाइजर को दिया पुरस्कार।

Bareilly News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ व सुपरवाइजर को दिया पुरस्कार।


बरेली रूबरू बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा भारत निर्वाचन आयोग 01.जनवरी .2026 के आधार पर हो रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ व सुपरवाइजर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी ने कहा कि आप सभी लोकतंत्र प्रहरियों को देखकर मुझे यह आश्वासन मिला है कि वास्तव में आप द्वारा मतदाता सूची का पूरी तरह से शुद्धीकरण कर दिया गया है। एक स्वस्थ और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का त्रुटि रहित होना अत्यंत आवश्यक है। 
उन्होंने कहा कि आप लोगों के अनुभवों से पता चलता है कि जिन लोगों बीएलओ रजिस्टर भली प्रकार से बनाया है उन्हें कार्य करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं आ रही है। आप सभी द्वारा अच्छा कार्य किया गया है इस बात की प्रसन्नता है लेकिन दुख इस बात का है कि एक साथी अब हमारे बीच नहीं रहा। 


इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा बीएलओ को लोकतंत्र के प्रहरी के रुप में संबोधित करते हुए समस्त बी0एल0ओ0/सुपरवाइजर की उन्मुक्त कंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्त बीएलओ/सुपरवाइजर गण द्वारा बहुत मेहनत और लगन के साथ कार्य किया गया है। 

आज भी निरीक्षण के दौरान बालजती विद्यालय में पाया गया कि ए एस डी वोटर्स का भली प्रकार रजिस्टरों में अंकन कर कारण लिखें गए हैं। प्रत्येक विधानसभा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर को सम्मानित किया जा रहा है। 


उक्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा जो उनकी व्यक्तिगत पत्रावली में भी संरक्षित कराया जायेगा।


अपर जिलाधिकारी(वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि फाउंडेशन लिस्ट 2003 के आधार पर आपके द्वारा मतदाता सूची को त्रुटि रहित करने की दिशा में बहुत मेहनत से कार्य समस्त बी0एल0ओ0 द्वारा किया जा रहा है तथा बहुत से बी एल ओ द्वारा कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। 


आज समस्त विधानसभा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ/सुपरवाइजर को सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर बीएलओ ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। 


सम्मानित होने वाले बी एलओ में 118-बहेड़ी विधानसभा के मूलचन्द्र मौर्य, राज कुमार, नरेन्द्र कुमार, बद्री प्रसाद, नेमचन्द, ओमकार, रियासुद्दीन, गिरवर सिंह, मो
 अमिर, गौरी शंकर तथा सुपरवाइजर में संतोष कुमार, आशु पाल। 

119-मीरगंज विधानसभा के बी0एल0ओ0 विजय पाल, मोहित शंखधार, मो0 ताहिर, अनुज कुमार सिंह, सतीश चन्द्र, यशरानी, संजीव कुमार, महेंद्र पाल, वन्दना आर्य, संगीत रानी तथा सुपरवाइजर में गौरव सिंह, विवेक कुमार पाण्डेय।

 120-भोजीपुरा विधानसभा के बी0एल0ओ0 पवन कुमार, परमात्मा शंकर, पंकज गंगवार, राना प्रताप, मूल चन्द्र, केशव कुमार मौर्य, सोमवीर, मो0 शारिक, धनपाल, मो0 ताविस, तथा सुपरवाइजर में दुर्गेश कुमार दुबे, विवेक कुमार कटियार। 

121-नवाबगंज विधानसभा के बी0एल0ओ0 बसंत कुमार, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी, हिमांशु गंगवार, सुमित मिश्रा, वसीम अहमद, हरप्रसाद, भूपेन्द्र सिंह, अरुण भारद्वाज, विकास कुमार तथा सुपरवाइजर में विजय कुमार, प्रिंस गंगवार।

122-फरीदपुर विधानसभा के बी0एल0ओ0 सतीश कुमार, रामनिवास सिंह, उमेश कुमार, भूपेन्द्र पाल सिंह, राम प्रकाश, कल्पना रानी, शिवराम यादव, रमेश कुमार, राजेश कुमार शर्मा, सुधीर प्रताप सिंह तथा सुपरवाइजर में पवन कुमार सोलंकी, शिवम सक्सेना।

123-बिथरी चैनपुर विधानसभा के बी0एल0ओ0 फिरोज खां, शिखा अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, मो0 आरिफ, मोरपाल, महेन्द्र सिंह, गोबर्धन सिंह, सतीश सिंह, विनोद कुमार तथा सुपरवाइजर में उर्मिलेश कुमार, चन्द्र पाल।

124-बरेली शहर विधानसभा के बी0एल0ओ0 हिमांशु, गौरव सक्सेना, सुमन सिंह, राजकमल, अनीता वरनबाल, नीतू चौधरी, राजेश कुमार अग्रवाल, कविता देवी, अमित कुमार, मंयक शर्मा तथा सुपरवाइजर में प्रदीप सक्सेना, भूपेन्द्र गंगवार।

125-बरेली कैण्ट विधानसभा के बी0एल0ओ0 शिवानी दिवाकर, रुकम सिंह, हरपाल सिंह, विपिन कुमार, हेमचन्द्र शर्मा, अटल सक्सेना, नाजरीन, विनीता सक्सेना, प्रत्यूश प्रसून उपाध्याय, सुन्दर कुमार तथा सुपरवाइजर में अरुण कुमार, देवराज चौहान।

126-आंवला विधानसभा के बी0एल0ओ0 साबिर हुसैन, सत्यपाल सिंह, आकाश सागर, प्रवीण सिंह यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, उपेन्द्र सिंह, हरनन्दन सिंह, दीपक कुमार, भाग्य प्रिया, रामसरन तथा सुपरवाइजर में वरुण आनन्द, खालिद अली खां शामिल हैं।  

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी सदर, नवाबगंज, मीरगंज, आंवला, एसीएम प्रथम/द्वितीय, बी एल ओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ व सुपरवाइजर को दिया पुरस्कार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article