-->
Bareilly News: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : संजीव अग्रवाल

Bareilly News: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : संजीव अग्रवाल

बरेली रूबरू बरेली। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए उनका जीवन बहुत सादगी भरा था और वे एक गरीब परिवार से थे यह विचार आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 बरेली की महानगर युवा इकाई, महानगर महिला अध्यक्ष एवं करगैना इकाई के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के दौरान बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिए।


           
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली ने सुंदरम सक्सेना गोलू को युवा महानगर अध्यक्ष,बबिता रेक्रीवाल को महानगर महिला अध्यक्ष एवं राजेश सक्सेना पुन्नू ज्वैलर्स को करगैना इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है ।

           
कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने कहा कि युवाओं को दहेज रहित विवाह के लिए आगे आना चाहिए़ जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान जी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और नशे के जाल में फंसे लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।


             
इस अवसर पर डॉ विकास वर्मा, डॉ पवन सक्सेना,अनिल सक्सेना एडवोकेट, डॉ सुबोध अस्थाना,शिव कुमार बरतरिया,सुंदरम सक्सेना गोलू,शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सचिन कंचन, अविनाश सक्सेना,अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना,अमन सक्सेना,आशीष सक्सेना,रविन्द्र सक्सेना रवि,ईशान सक्सेना इशू,विकास सक्सेना नीटू, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू,शक्ति मंगलम,जतिन सक्सेना,प्रशांत सक्सेना, किरन सक्सेना,रचना सक्सेना,नीता सक्सेना, प्रीति कमठान, रुचि अस्थाना आदि उपस्थित थे।
          
कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने की और सफल संचालन अश्विनी कमठान ने किया।

0 Response to "Bareilly News: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : संजीव अग्रवाल "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article