-->
Bareilly News: सात शक्तियों के जागने से होगा कुटुम्ब, एवं समाज का परिवर्तन: श्रीमती साधना सिंह

Bareilly News: सात शक्तियों के जागने से होगा कुटुम्ब, एवं समाज का परिवर्तन: श्रीमती साधना सिंह





पर्यावरण संरक्षित करने से होगा देश का भला --श्रीमती मोनिका जी 

नागरिक कर्तव्यों से ही बढ़ेगा देश का गौरव---श्रीमती गीता सिंह
बरेली रूबरू बरेली। विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन मुख्य अतिथि श्रीमती गीता सिंह महानगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुख्य वक्ता श्रीमती साधना सिंह मातृशक्ति सह विभाग संयोजिका कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती मोनिका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


 शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने सभी अभिभाविकाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती अल्का नवीन ने रखी, मुख्य वक्ता श्रीमती साधना सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा परिवार वह नींव है जो हमें कुटुंब जोड़ने के लिए बहुत आवश्यक है,एक सशक्त परिवार संस्कृति का बोध करके ही संपूर्ण समाज की दिशा परिवर्तित कर सकता है। 

पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी त्यौहार हैं वह हमें संदेश देते हैं कि हम जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रकृति और पर्यावरण की गोद में ही पलते हुए ही आगे बढ़ते हैं, इसलिए हमें प्रकृति और पर्यावरण ‌संरक्षण करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गीता सिंह ने देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर बोलते हुए कहा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होने से ही परिवार समाज और देश सशक्त होता है, आत्मरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर देने से हम कई क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं, इसी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होना ही कुशलता की पर पूर्णता होगी। 

एक कुशल ग्रहणी जब अपने परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन, भोजन, भ्रमण, और भाषा पर ध्यान केंद्रित करती है और निश्चित रूप से ही समाज और देश का विकास संभव हो पाता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती मोनिका जी ने कहा कि हमारा एक महत्वपूर्ण कार्य है हमारा नागरिक कर्तव्य हमें अपने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान रखना चाहिए,हम अपने सभी राष्ट्रीय प्रतीक का सम्मान करें। कार्यक्रम में सुधा जी द्वारा एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी श्रीमती दीपा पांडे द्वारा आयोजित की गई जिसको सभी आयी हुए मातृशक्ति ने बहुत ही सराहा गया ।

आयी हुयी मातृशक्ति ने अपने अनुभव कथन भी कार्यक्रम में रखें, कार्यक्रम की संचालन कर्ता श्रीमती नीलम मिश्रा ने सप्त शक्ति को जागृत करने के लिए एक संकल्प भी सभी से कराया जिसमें सात शक्तियां कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति रूपों ने शानदार प्रस्तुति की कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में विद्यालय की आचार्या साधना शर्मा, प्रियंका यादव,वंशिका, पारुल, गरिमा, सुनीता, किरण राय, चांदनी अरोड़ा आदि का योगदान रहा। अंत में श्रीमती अलका नवीन ने सभी आई हुई मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

0 Response to "Bareilly News: सात शक्तियों के जागने से होगा कुटुम्ब, एवं समाज का परिवर्तन: श्रीमती साधना सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article