-->
गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की आजाद हिंदू सेना ने महामहिम राष्ट्रपति से की मांग।

गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की आजाद हिंदू सेना ने महामहिम राष्ट्रपति से की मांग।

बरेली रूबरू बरेली। आजाद हिंदू सेना ने बरेली के दामोदर पार्क में एकत्रित होकर कलेक्ट तक पैदल रैली निकाली साथ ही
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बरेली के माध्यम से दिया।
यह मांग की गई की गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और गौ हत्या पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगे।

आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने बताया कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा से विशेष स्थान रखती है जिसे हम मां के समान सम्मान देते हैं । क्योंकि वह हमारे जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी हुई है दूध दही घी और गोबर तक सबका अपना महत्व है।
आजाद हिंदू सेना और समस्त हिंदू समाज चाहता है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। यह मांग केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान से जुड़ी हुई है। 
मांगों को लेकर हजारों आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी ने दामोदर पार्क से एक जन जागरण रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से दिया। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से गौतम कश्यप. बाबा लहरी महाराज, बाबा गौरी शंकर महाराज, मयंक जौहरी, सोनू यादव, छोटू यादव, ललित कश्यप, शिवम श्रीवास्तव, विशाल बाबा, प्रमोद, अभिषेक चौहान, मोना श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, मोहिनी शर्मा, पलक श्रीवास्तव, रेनू शर्मा, सुजाता मिश्रा, वर्षा आदि लोग रहे उपस्थित।

0 Response to "गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की आजाद हिंदू सेना ने महामहिम राष्ट्रपति से की मांग।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article