-->
नाथधाम एम एस एम ई टाउनशिप हेतु जमीन खरीदने हेतु दर निर्धारण क्रय समिति का हुआ गठन

नाथधाम एम एस एम ई टाउनशिप हेतु जमीन खरीदने हेतु दर निर्धारण क्रय समिति का हुआ गठन


औद्योगिक इकाईयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु फतेहगंज के पास ग्राम ग्राम टूलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर 02 नंबर-टक ले बाये बनाये जाने का निर्माण कार्य आगामी 15 दिनों में होगा पूर्ण

बरेली रूबरू बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण ने नाथधाम एम एस एम ई टाउनशिप योजना की प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया कि योजना विकसित किये जाने हेतु अधिसूचना का प्रकाशन कराया जा चुका है। इंडस्ट्रियल टाउनशिप की जमीन खरीदने हेतु दर निर्धारण क्रय समिति का गठन कर लिया गया है। कमिश्नरी स्थित सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में बताया गया कि माह जनवरी 2026 के अन्त तक इस योजना की भूमि क्रय किये जाना प्रारम्भ किया जायेगा।


औद्योगिक इकाईयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु बैठक में उपस्थित एन एच आई, मुरादाबाद के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक इकाईयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु फतेहगंज के पास ग्राम टूलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर 02 नंबर- ट्रक ले बाये बनाये जाने का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत कर लिया गया है, आगामी 15 दिनों में निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।


बैठक में रामा श्यामा पेपर मिल वाली रोड (एन एच- 30 से बहादुरपुर मार्ग) के निर्माण के संबंध में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, बरेली द्वारा अवगत कराया है कि अनुरक्षण कार्य हेतु टेंडर (तकनीकी निविदा) की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।


औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा एवं औद्योगिक आस्थान, सीबीगंज में विद्युत व्यवस्था सुचारू कराये जाने के संबंध में मुख्य अभियन्ता, विद्युत वितरण द्वारा अवगत कराया गया कि परसाखेड़ा उपकेन्द्र पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती कर दी गयी है। सी बी गंज व परसाखेड़ा में ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण हेतु लाईन मैंटीनेंस एवं ट्री कटिंग का कार्य भी करा दिया गया है तथा सी बी गंज व परसाखेड़ा उपकेन्द्रों से सम्बन्धित क्षेत्र में विद्युत समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित व्हाट्सएप ग्रुपों पर उपकेन्द्र के स्टाफ एवं ‘‘क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल‘‘ के स्टाफ का नाम व मोबाइल नंबर भी अपलोड कर दिया गया है। 

प्रत्येक माह की 6 व 7 तारीख को मेगा कैम्प भी लगाया जा रहा है। जिस पर उद्यमियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
उद्योग बंधु बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम संजीव कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण डा मणिकंडन ए, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, मुख्य अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, अजय शुक्ला, गुरप्रीत सिंह, एस के सिंह, मयूर धीरवानी, आशुतोष शर्मा, मो आरिफ आदि उद्यमीगण उपस्थित रहे।
निर्भय सक्सेना

0 Response to "नाथधाम एम एस एम ई टाउनशिप हेतु जमीन खरीदने हेतु दर निर्धारण क्रय समिति का हुआ गठन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article