-->
अटल प्रेरणा महोत्सव के साप्ताहिक आयोजन का हुआ समापन

अटल प्रेरणा महोत्सव के साप्ताहिक आयोजन का हुआ समापन


बरेली रूबरू बरेली। प्रेम सुरेश फाउंडेशन, सुरेश शर्मानगर, बरेली द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल प्रेरणा महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसवी इंटर कॉलेज एवं एसएसवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अटल जी के आदर्शों से प्रेरित करना रहा।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार एडवोकेट ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं प्रेरणा का संचार करते हैं।
फाउंडेशन अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी भारतीय राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली कवि थे ।

फाउंडेशन महासचिव अंजलि शर्मा ने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन शब्दों में संभव नहीं। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की ।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Response to "अटल प्रेरणा महोत्सव के साप्ताहिक आयोजन का हुआ समापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article