उपजा प्रेस क्लब पर हुआ ध्वजारोहण एवं कलम बरेली की = 6 का विमोचन
बरेली रूबरू बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यू पी से संबद्ध उपजा प्रेस क्लब बरेली पर हर वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने उपस्थित पत्रकारों के साथ किया।
निर्भय सक्सेना की कलम बरेली की = 6 का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकार अपने लेखन से समाज के किसी भी पीड़ित व्यक्ति की आवाज को अवश्य उठाते रहें।
और अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करें। समाज पत्रकारों पर विश्वास करता है। अगर आप पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी मर्जी से आए हैं तो पत्रकारिता की उस गरिमा को भी बनाए रखे। निर्भय सक्सेना ने उपस्थित पत्रकारों से अपने लेखन को अपनी फेसबुक, ब्लॉग, सोशल मीडिया पर अवश्य लिखते रहें।
मुकेश तिवारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनुरोध भारद्वाज, पुत्तन सक्सेना, संजय कुमार, विजय सिंह, ललित कुमार, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा, गुडविन मसीह, आर के जोशी, मो समी, धर्मेंद्र कुमार बंटी, वीरेंद्र कुमार अटल, अशोक शर्मा लौटा, देव सिंह, सुरेश रोचानी, विवेक मिश्रा, पंकज शर्मा, भानु भारद्वाज, अजय मिश्रा, फिरोज खान, फहीम उद्दीन, पवन कालरा, धीरज जी आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "उपजा प्रेस क्लब पर हुआ ध्वजारोहण एवं कलम बरेली की = 6 का विमोचन"
एक टिप्पणी भेजें