आई. आई. ए. बरेली चैप्टर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
बरेली रूबरू बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आई. आई. ए.) बरेली चैप्टर कार्यालय ने भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अवसर पर ध्वजारोहण किया।उपस्थित उद्यमियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति नारों के साथ संविधान तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा, चैप्टर कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं सी. ई. सी. सदस्य विमल रिवाड़ी आदि उपस्थित रहे। चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी उद्यमियों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहर लाल धीरवानी, सलिल बंसल, ऋषभ दीक्षित, राजीव आनंद, अशोक मित्तल, रवि खंडेलवाल, आशुतोष शर्मा, ध्रुव खनिजों, अमन अरोड़ा, राकेश धीरवानी, जितेंद्र सिंह, सुनीत मूना, तेजेंद्र सिंह, नीरव अग्रवाल, विनायक कपूर, सन्नी आनंद, अंशुल जैन सहित बड़ी संख्या में उद्यमी सदस्य उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "आई. आई. ए. बरेली चैप्टर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस"
एक टिप्पणी भेजें