जिलाधिकारी बरेली के पिता दिनेश बहादुर सिंह का निधन
बरेली रूबरू बरेली। जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह के पिता 80 वर्षीय दिनेश बहादुर सिंह का गुरुवार को एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका पिछले कुछ समय से उक्त हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा था।
शाम को दिनेश बहादुर सिंह का शव डी एम आवास पर पहुंचा । शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वकीलों, व्यापारियों ने दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार को ही श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल संस्थान में इलाज हो रहा था जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय दिनेश बहादुर सिंह भी पी सी एस अधिकारी थे। अब उनके पार्थिव शरीर को अन्त्येष्टि संस्कार हेतु कल 30 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 04 बजे जनपद बरेली से प्रयागराज संगम के रसूला घाट के लिए ले जाया जाएगा। प्रयागराज में दोपहर में पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जायेगा।
0 Response to "जिलाधिकारी बरेली के पिता दिनेश बहादुर सिंह का निधन"
एक टिप्पणी भेजें