-->
रोमांचक मुकाबले में ठेकेदार इलेवन हरियाणा सेमीफाइनल में।

रोमांचक मुकाबले में ठेकेदार इलेवन हरियाणा सेमीफाइनल में।


स्टार रणजी व बोर्ड ट्रॉफी खिलाडी यश गर्ग, सत्यम सांगू, दिव्यांश राजपूत, निशांत, अमन, अभिषेक, शिवांश आदि ने बिखेरी सुर्खियां 

बरेली रूबरू बरेली। 7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का आख़िरी लीग मैच दोनों स्टार खिलाडियों से सुस्सजित आई के कलेक्शन व ठेकेदार इलेवन हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमे ठेकेदार इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से जीत दर्ज़ कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया l 


आई के कलेक्शन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया l पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ठेकेदार की टीम ने 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाये जिसमे विशाल अंटिल ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली, आईके की ओर से धीरेन्द्र व शुभ ने 3-3 विकेट लिए l 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी व ठेकेदार इलेवन ने मुकाबला 14 रनों से जीत लिया । आई के की ओर से दिव्यांश राजपूत ने सर्वाधिक 32 रन बनाये, ठेकेदार इलेवन की ओर से चंद्रपाल सैनी ने 3 विकेट लिए l


पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायज़ादा ने बताया कि कल शुक्रवार को दोनों रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे जिसमे पहला सेमीफाइनल 9 बजे से एसआरएमएस व ठेकेदार इलेवन हरियाणा के मध्य वही दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12:30 बजे से आइके नेक्स्ट जेन व जीएसटी 11 के मध्य खेला जायेगा l निर्भय सक्सेना

0 Response to "रोमांचक मुकाबले में ठेकेदार इलेवन हरियाणा सेमीफाइनल में।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article