-->
कायस्थ चेतना मंच स्थापना दिवस पर समाज से की जागरूक रहने की बात

कायस्थ चेतना मंच स्थापना दिवस पर समाज से की जागरूक रहने की बात


बरेली रूबरू बरेली। कायस्थ चेतना मंच का 20 वां स्थापना दिवस पर समाज के गौरवशाली इतिहास को दोहराते हुए समाज से की जागरूक रहने की बात भी कही गई। 

अब बरेली में आई टी हब बन गया है जिससे युवाओं को लाभ मिलेगा।

कलम बरेली की =6 का भी विमोचन किया गया। 

 होटल ग्रैंड निर्माणा में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना से प्रारंभ हुआ जिसे श्रीमती दीपाली सक्सेना अनीता मुकेश ललिता सक्सेना, शशि वाला सक्सेना ने तथा मां सरस्वती की वंदना श्रीमती मधुरिमा सक्सेना और राज जौहरी ने की। 


कायस्थ चेतना मंच की आख्या अमित सक्सेना बिंदु में पढ़ी। प्रवेश वर्मा ने बताया की सरकार ने जो यूजीसी में एससी आयोग लागू किया है उससे समाज को काफी नुकसान होगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया। 


बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया की एस ए आर में जो मतदाता संशोधन कार्य से 162000 बरेली शहर में और 142000 लगभग मतदाता कैंट में कम हुए हैं जिससे हम लोग दोबारा से अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए अपने वोट पर चिंता व्यक्त करें। 

अगर किसी की कोई समस्या होगी तो वह हम लोग दूर करेंगे समाज को जोड़ने का कार्यक्रम निरंतर होता रहना चाहिए। हर महीने चाय पर एक दूसरे के साथ बैठक होनी चाहिए जिससे समाज की एकता बनी रहे। डा पवन सक्सेना ने कहा हम सभी मिलकर संगठन को और आगे बढ़ाएं। 


घर में राजनीति न करें घर से राजनीति करें आगे बढ़ें। युवा वर्ग रोजगार के क्षेत्र में आगे आये। बरेली में संस्था के कुछ सदस्यों ने आई टी हव बरेली में स्थापित करने की मांग की अब बरेली में आई टी हब तैयार हो चुका है।


बस उद्घाटन की प्रक्रिया बाकी है। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने संस्था में कुछ पदों पर फेरबदल किए हैं। थोड़ा परिवर्तन किया है संगठन मंत्री के रूप में वीरेंद्र आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। 


 नलिन मुडावल उपाध्यक्ष चमन सक्सेना को महानगर अध्यक्ष और राजन श्रीवास्तव को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरव सक्सेना को सचिव के पद पर पंकज सक्सेना सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 


 दीप्ति सक्सेना, अर्चना सक्सेना को महिला इकाई में जिम्मेदारी दी है। युवाओं की टीम को बढ़ाया है। युवाओं में कार्तिकेय वरुण अभय प्रदुम डॉ आकाश सक्सेना सार्थक राय उद्देश्य सक्सेना मित्र सेन मनोज सक्सेना अंश सक्सैना और शिवम सक्सेना को बनाया गया है। 


कुछ कार्यकारिणी में भी नाम शामिल किए हैं। सुधांशु सक्सेना धर्मेंद्र सोना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। श्रीमती प्रतिभा जौहरी को महिला सचिव के पद पर आसीन किया है सभी से अध्यक्ष ने कहा पद कोई महत्व नहीं रखता है कार्य महत्व रखता है।


पद एक पहचान के रूप में दिया जाता है कायस्थ चेतना मंच एक परिवार है और उसमें सभी मिलजुल करके काम करें संगठन को आगे बढ़ाएं सेवा के कार्य करें। सब लोग मिलजुलकर कार्य करें ।


इस अवसर पर अखिलेश सक्सेना, डी पी सिंह संजय सक्सेना विकास सक्सेना, श्रीमती शालिनी जौहरी, अंकुर सक्सेना, संजीव सक्सेना, निर्भय सक्सैना, मधुरिमा सक्सेना, श्रेयांश, संचित, शिव कुमार बरतरिया, बी के सक्सेना, अशोक सक्सेना, विजय सक्सेना, कामिनी सक्सेना, पी के सक्सेना, राजीव सक्सेना, अर्चना सक्सेना, अनुपम सक्सैना, आदि लोग उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "कायस्थ चेतना मंच स्थापना दिवस पर समाज से की जागरूक रहने की बात"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article