-->
मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस लाइन में भव्य परेड की सलामी ली।  देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया याद

मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस लाइन में भव्य परेड की सलामी ली। देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया याद



बरेली रूबरू बरेली। 77 वा गणतंत्र दिवस जनपद में उत्साह, हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी, गैरसरकारी इमारतों को पूर्व संध्या पर विद्युत से प्रकाशमान किया गया। समस्त शासकीय, अर्धशासकीय भवनों पर प्रातः ध्वजारोहण हुआ और संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया गया। 

महापुरुषों की मूर्तियों पर भी माल्यार्पण हुआ तथा देश के अमर शहीदों को नमनकर माल्यार्पण किया गया। बरेली कॉलेज से कोतवाली तक स्कूली छात्र छात्राओं पूर्ण गणवेश में पथ संचलन एवं झांकियों को निकाला गया। पुलिस लाइन बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़ा, जिसे सभी ने दोहराया।उसके बाद परेड की सलामी ली। 



 कमिश्नरी प्रांगण में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शहीद स्मारक पर नमन कर उन्हें याद किया। कलेक्ट्रेट में भी जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ध्वजारोहण किया।


कलेक्ट्रेट पर इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन मिथलेश ठाकुर, मैरून निशा, सलीम खां, इसहाक खां, अजय भारत, वरूण आनन्द, राशि आनन्द, शालिनी मिश्रा, उमाकान्त मिश्रा, उर्मिला असर, नवाब लियाकत अली, देवांग सक्सेना, फरहाना बी, विमल जौहरी, रौशन मसीह चरन, असद मसूद, मुस्तफा अली खान, शगुफता खान, जयपाल, शालिनी सक्सेना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमें कितनी कुर्बानियों के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसे हमेशा याद रखना चाहिए। देश ने आजादी के बाद हर क्षेत्र में तरक्की की है और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है, इसके बावजूद अभी भी विकास के रास्ते पर आगे चलते जाना है। 




उन्होंने कहा कि भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 
मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने 2018 में निर्णय लिया था कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 राष्ट्रीय मतदाता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र के रुप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत में आजादी के बाद हर क्षेत्र में विकास हुआ जैसे आर्थिक क्षेत्र, सामाजिक- सांस्कृतिक क्षेत्र और विज्ञान एवं तकनीकि के क्षेत्र में विशेषकर रहा है। 


उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है और कहा कि सभी व्यक्ति जिस पद पर बैठकर कार्य कर रहे हैं उस पद पर बैठ कर अपने कर्त्वयों का पालन सुनिश्चित कर राष्ट्र के विकास में महत्वूपर्ण योगदान दें।

पुलिस परेड़ में पुलिस, पीएसी, यातायात, फायर ब्रिगेड, डाग स्क्वायट, महिला पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड पुलिस, संचार सेवा आदि की टुकड़ियों ने भव्य प्रदर्शन किया। तिरंगे की बौछार व हर्ष फायर के बीच राष्ट्रगान ने पूरे पुलिस लाइन को भारतीयता की भावना में सरावोर कर दिया।
इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं द्वारा देश भक्ति परक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनसमुदाय से तालियां व वाहवाही लूटी। 


परेड़ में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पुलिस टुकड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। 
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, अधिकारियों में मण्डलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्र बरेली रमित शर्मा, पुलिस उप महानिदेशक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा, एसपी यातायात मो अकमल खान, अधिकारी/कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक सहित जनसमूह उपस्थित रहे।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कमिश्नरी प्रांगण कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने संविधान संकल्प को उपस्थित लोगों के साथ दोहराया। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कमिश्नरी परिसर के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कमिश्नर परिसर में पौधारोपण किया। 

मण्डलायुक्त चौधरी ने कहा कि आप सभी लोग जिस कार्य क्षेत्र में हो पूरी मनो शक्ति के साथ कार्य करें । आज से 77 वर्ष पहले हमने अपने देश को चलाने के लिये संविधान को अंगीकृत किया था लेकिन हमारे संविधान ने आज तक समस्त बदलते परिवेश को अंगिकृत किया है, सभी को समाहित कर लिया है। इसी प्रकार हमें भी समय और तकनीक के साथ बदलना और उसे अपनाना बहुत जरूरी है धीरे- धीरे पत्रावलियों का संचालन ई- ऑफिस के माध्यम से कम्प्यूटर पर संचालित होना शुरू हो चुका है। 


इन नवीन तकनीको से लाभ कैसे उठा सकते हैं और आमजन को कैसे लाभ दें सकते हैं इस पर विचार करना बहुत जरूरी है। 


मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों के त्याग व बलिदान ने अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराया, इसके बाद भारतीय संविधान की संरचना हुई। संविधान में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया, सभी धर्म जाति के लोगों को एक समान अधिकार दिए गए हैं। यही हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है।


मण्डलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि अंतिम पायदान पर बैठें हर गरीब परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले तथा उनको सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति जिस पद पर भी कार्य कर रहे हैं उस पद पर अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित कर राष्ट्र के विकास में महत्वूपर्ण योगदान दें।


इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त ने कहा कि आज के दिन ही संविधान को अंगीकृत किया गया था, आज का दिन संकल्प लेने का दिन है, हमें अपने देश के और अधिक विकास के लिए संकल्पित होना चाहिए। 


अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संयुक्त आयुक्त, अपर आयुक्त न्यायिक, कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
 कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


गणतंत्र दिवस पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा इन सभी छात्राओं- सौम्या कसौधन, अंकिता चौधरी, कृष्निमा मिश्रा, दिव्या यादव, इशिका कश्यप, कामिनी मौर्य, वैष्णवी राठौर, अनामिका राठौर, परिधि ओबरॉय तथा शिक्षकाओं में श्रुति प्रज्ञानन, प्रिया सोम तथा कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय नगर की छात्राओं- मानवी, सृष्टि मिश्रा, राधिका, अजंली शर्मा, राधा साहू, सौम्या शर्मा तथा शिक्षका पूनम मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवियों ऋतु शाक्य, लखन सिंह, धनंजय शर्मा, हसमूद खां, बिन्दु इरिका, नरेन्द्र पाल, पवन निहलानी तथा दिशा विद्यालय की पुष्पलता सक्सेना को सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों (एस एच वी आर 2025- 26) के अंतर्गत जिला स्तर पर ‘‘टॉप स्टार रेटड‘‘ स्कूल से संबंधित प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया, जिसके अन्तर्गत विशाल कन्या इण्टर कॉलेज, एसएमपी पब्लिक स्कूल वसंत विहार इज्जतनगर, प्राथमिक विद्यालय सहजनी, राम स्वरूप पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल औरंगाबाद, गवर्नमेंट हाई स्कूल पालपुर कमालपुर, पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कजरौटा को भी सम्मानित किया गया। 


जिलाधिकारी द्वारा फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली के कैलेंडर के विमोचन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी तथा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।


 जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पुरानी जेल स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब खान बहादुर खान की मजार पर चादरपोशी की और समस्त वीर शहीदों का स्मरण का श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्भय सक्सेना

0 Response to "मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस लाइन में भव्य परेड की सलामी ली। देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया याद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article