-->
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के 15 बच्चों को लैपटॉप वितरित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के 15 बच्चों को लैपटॉप वितरित


निर्भय सक्सेना
बरेली रूबरू बरेली। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत कक्षा- 9वीं अथवा उससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत कुल-15 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया। 

इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जनपद की कक्षा-10वीं एवं 12वीं की 10- 10 मेधावी छात्राओं को 5000- 5000 की धनराशि के डमी चेक वितरित किये गये।



कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा समस्त जन प्रतिनिधियों को लाइफ प्लांट देखकर स्वागत किया गया। 


 कार्य क्रम में छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद बरेली, डॉ उमेश गौतम महापौर बरेली, श्रीमती रश्मि पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत बरेली, डॉ एम पी आर्य विधायक नवाबगंज, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय सदस्य उ प्र राज्य महिला आयोग लखनऊ, अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली, सौरभ दुबे अपर जिलाधिकारी(नगर) की उपस्थिति में श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) की पात्रता एवं शर्तों, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य के विषय से सभागार में उपस्थित समस्त छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया। 

डॉ0 उमेश गौतम महापौर द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि नवीन समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें एवं अपनी प्रतिभा से सम्बन्धित क्षेत्र में ही कार्य करते हुए उस कार्य में शतप्रतिशत देकर उस कार्य की पहचान स्वयं के नाम से हो सके। 

डॉ एम पी आर्य ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील देश में सोशल मीडिया का अपना विशेष महत्व है। सोशल मीडिया का उपयोग स्वयं के बेहतर भविष्य एवं विकास के क्रम में करें न कि अन्य किसी कार्यों में। छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद द्वारा छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अविनाश सिंह जिलाधिकारी द्वारा छात्रा छात्राओं को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए बताया गया कि अपनी प्रतिभाग की पहचान कर समाज में अपनी अहम सहभागिता का देना सुनिश्चित करें जिससे समाज का विकासहो सके। 


श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी(नगर) का साधुवाद किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया एवं 10 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत लैपटॉप वितरण किया गया। 

विज्ञापन

खबरों के लिए संपर्क करे संपादक गुरबचन 9897822354


0 Response to "मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के 15 बच्चों को लैपटॉप वितरित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article