ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश हेतु बरेली के बीजेपी सांसद को दिया ज्ञापन
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बरेली महानगर इकाई ने ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने के संबंध में बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार को ज्ञापन देकर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भेजने की बात कही।
प्रांतीय कार्यालय के निर्देश पर देश में ऑन लाइन कारोबार पर रोक की मांग वाले ज्ञापन की जानकारी देते हुए महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार से बड़ी संख्या में छोटा व्यापारी प्रभावित हुआ है जिसके सामने अब रोजी- रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
अनेक कारोबार बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां की ऑनलाइन डिलीवरी की वजह से गली मोहल्ले का किराना दुकानदार, सब्जी दुकानदार, फल विक्रेता, कपड़ा व्यापारी, फुटवियर व्यापारी, दवा विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी सभी प्रभावित हो रहे हैं।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने सांसद महोदय से अनुरोध करते हुए कहा कि इस बड़े परिपेक्ष के मुद्दे को सरकार के समक्ष अत्यंत संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लाना चाहिए ताकि आने वाले वर्षों में छोटे व्यापार प्रभावित होने से जो समस्याएं उत्पन्न होगी उनसे बचा जा सके।
बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही इस मांग को प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान में लाएंगे और लोकसभा में भी इस पर एक एक्सपर्ट कमेटी गठित करने का अनुरोध करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में अवधेश अग्रवाल डब्बू , मनमोहन सभरवाल, मुकेश खटवानी, आशुतोष गोयल, समित अग्रवाल, विपिन कोहली आदि शामिल थे। निर्भय सक्सेना
📰 खबरों के लिए संपर्क करें
संपादक: गुरबचन
📞 9897822354
➡️ ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए संपर्क करें।
📢 आपकी खबर, हमारी जिम्मेदारी।
#News #BreakingNews #Contact #BareillyRubaru
0 Response to "ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश हेतु बरेली के बीजेपी सांसद को दिया ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें