-->
होली पर सद्भावना शिविर 4 मार्च को, पदाधिकारियों ने की उपस्थिति की अपील

होली पर सद्भावना शिविर 4 मार्च को, पदाधिकारियों ने की उपस्थिति की अपील

बरेली रूबरू बरेली। राष्ट्रीय पर्व होली के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन की जिला व महानगर इकाई के सौजन्य से सद्भावना शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


यह कार्यक्रम 4 मार्च 2026, बुधवार को सायं 3:00 बजे गुलाब राय इंटर कॉलेज के निकट स्थित बेग हॉस्पिटल बाबू खां मार्केट में आयोजित होगा।



आयोजकों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति की अपील की है।

कार्यक्रम के निवेदकों में डॉ सर्वत हुसैन हाशमी, अब्दुल हसीन, शिव गोपाल उपाध्याय, इंजीनियर जीशान अफरीदी, अश्वनील कुमार शर्मा, रितेश शर्मा, शोएब खान नियाज़ी, रितु पाठक, शबनम मलिक, महेंद्र सिंह, सुरिंदर कौर तथा मुन्ने अंसारी शामिल हैं।


आयोजकों ने कहा कि होली के अवसर पर आयोजित यह सद्भावना शिविर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देगा।

0 Response to "होली पर सद्भावना शिविर 4 मार्च को, पदाधिकारियों ने की उपस्थिति की अपील"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article