चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रंद्धाजलि दी गई।
संकल्प सामाजिक एवं साहित्यक संस्था, ने भी भाषण एवं निबन्ध प्रतियोगिता कराई इस भाषण प्रतियोगिता में समृद्ध शर्मा और निबन्ध में योगराज प्रथम रहे। डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर मानव सेवा क्लब की श्रद्धांजलि सभा में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र शेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें। मुख्य वक्ता इन्द्र देव त्रिवेदी ने उनकी देश के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता और बहादुरी के बारे में विचार रखते हुए कहा कि वह आजादी के बड़े नायक थे।
मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके चंद्र शेखर आजाद को सैकड़ों उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. रीता शर्मा के ऐ मेरे वतन के लोगों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। उपस्थित लोगों में इंद्र देव त्रिवेदी, प्रीति सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, ए. एल. गुप्ता, प्रवीन भारद्वाज, विजय कपूर, अमर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर, ब्रज लोक कालोनी के सभागार में चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर संकल्प संस्था द्वारा भाषण प्रतियोगिता में समृद्ध शर्मा और निबन्ध में योगराज प्रथम रहे।
संकल्प सामाजिक एवं साहित्यक संस्था, बरेली के तत्वावधान मेंं शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में 20 और निबन्ध प्रतियोगिता में 24 छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में सबसे प्रभावी भाषण प्रस्तुत कर विद्यालय के कक्षा 7 बी के छात्र समृद्ध शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कक्षा 7 ए के छात्र योगराज कश्यप द्वितीय और 6 बी के छात्र दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे
निबन्ध प्रतियोगिता में योगराज कक्षा 7 ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कक्षा 7 ए की ही छात्रा कु. आद्या मझोइया ने द्वितीय और 7 बी के छात्र समृद्ध शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
संस्था के संरक्षक डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा, संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, एस के अरोरा, सरदार गुरविंदर सिंह तथा सुरेन्द्र नाथ मिश्रा ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र/ छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए और उन्हे बधाई दी ।
महेंद्र पाल राही और मोहन चन्द्र पाण्डेय ने निबन्ध प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभाई । भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका पूर्व प्रधानाचार्य अरूण कुमार और लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र कन्नौजिया ने निभाई ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता में चन्द्र शेखर आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके अमिट बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने एवं संचालन सरदार गुरविंदर सिंह द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में महेंद्र पाल राही ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना
0 Response to "चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें