गेट मीटिंग में फिर दोहरायी कर्मचारी हितों के लिए प्रतिबद्धता।
बरेली रूबरू बरेली पूर्वोत्तर रेलवे की निर्वाचित एवं मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डे के इज़्ज़तनगर आगमन पर आज यूनियन पदाधिकारियों और रेल कर्मचारीयों ने जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया।
उनके आगमन के पश्चात सबसे पहले पूर्वाह्न में लोको शेड इज्जतनगर में मीटिंग कर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि आज पूर्वोत्तर रेलवे में ऐसा संगठन मान्यता में है जो निरंतर कर्मचारी हितों में कार्य कर रहा है
और अंतिम पंक्ति के कर्मचारी की छोटी से छोटी समस्या को भी पूरे ध्यान से सुनकर उसके समुचित निराकरण हेतु सदैव तत्पर है।
मध्यान्ह भोजन उपरांत कारखाना और मंडल के पदाधिकारियों की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक हुई जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही विगत एक वर्ष में हॉस्पिटल, कालोनियों एवं कार्मिक विभाग में कर्मचारी हितों में करवाए कार्यों की समीक्षा की गई और यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता बढ़ाने एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिये गये।
मंडल मंत्री से अवगत कराया कि विगत एक वर्ष में कर्मचारियों की पदोन्नति का रिकॉर्ड अभूतपूर्व रहा है।
सायं काल में कारखाना गेट पर एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें कारखाना अध्यक्ष श्री अनवारूल हसन, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कारखाना मंडल संरक्षक संतोष यादव, मंडल उपाध्यक्ष एस पी सिंह और केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डे ने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव पूर्व कर्मचारियों से किए गए वायदों को दोहराया और कहा कि भले आज चुनाव का परिणाम आने के एक वर्ष बाद आप लोगों के मध्य आया हूं लेकिन संतुष्टि इस बात की है
कि चुनाव में जो वायदे किए गए थे वे आज पूरे हो चुके हैं।
एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस एक विश्वसनीय और वास्तव में कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है इसीलिए अपने चुनावी वायदे पूरे करने के बाद ही आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हूं।
मान्यता में आने के बाद यह भी पता चला है कि कर्मचारी हितों में बाधा सिर्फ़ प्रशासन का अड़ियल रवैया ही नहीं बल्कि पूर्ववर्ती कर्मचारी विरोधी यूनियनें भी हैं जिन्होंने स्वयं तो मान्यता में रहते हुए निरंतर कर्मचारीयों को हासिल सुविधाओं को उत्तरोत्तर समाप्त करने का कार्य किया ही था लेकिन आज जब हम कर्मचारी हित में उन सुविधाओं को पुनः बहाल करवाना चाहते हैं तो यही लोग जो खुद को आपका हितैषी कहते हैं
हमारे काम में अड़ंगे डालने का कार्य करते हैं। कारखाने में दो बार पंच के मुद्दे पर कर्मचारियों ने इनका यह रूप देख ही लिया हॉस्पिटल में मरीजों और उनके तीमारदारों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था भी इन लोगों ने ही खत्म कराई थी जिसको शीघ्र ही पुनः बहाल करा दिया जाएगा।
मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने हॉस्पिटल में दस बेड के आईसीयू के निर्माणाधीन होने की जानकारी देने के साथ ही सेमी प्राइवेट वार्ड, महिला केबिन और लेबर वार्ड का विस्तार भी प्रक्रियाधीन होने के बारे में बताते हुए कर्मचारियों से अपना साथ निरंतर बनाए रखने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने सभी कर्मचारियों से अपनी समस्याओं से यूनियन को अवगत कराने और संवाद बनाए रखने का आवाहन किया।
सभा समापन की घोषणा करते हुए एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के संरक्षक श्री संतोष यादव ने सभी कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त किया और उनके हितों के लिए सदैव आगे बढ़ कर संघर्ष करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश पाण्डेय, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री गोपी उपाध्याय, कारखाना संरक्षक श्री संतोष यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह, कारखाना अध्यक्ष श्री अनवारुल हसन, इज़्ज़तनगर मण्डल मंत्री श्री रजनीश तिवारी, कारखाना मंडल के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह एवं श्री जयेंद्र शेखर गुप्ता, श्री अब्दुल्लाह इकरार, श्री एस पी सिंह, श्री वी के कटियार, श्री अलोक श्रीवास्तव, श्री मनोज यादव, श्री चेतराम, श्री मनोज श्रीवास्तव आदि के साथ ही इज्ज़तनगर कारखाना, लोको शेड एवं डीआरएम ऑफिस से आए कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
0 Response to "गेट मीटिंग में फिर दोहरायी कर्मचारी हितों के लिए प्रतिबद्धता। "
एक टिप्पणी भेजें