शब्दों के जादूगर प्रो. एन. एल. शर्मा सम्मान से नवाजे गए प्रो. प्रवीण अग्रवाल
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. एन. एल. शर्मा की स्मृति में हुए कार्यक्रम में द्वितीय प्रो. एन. एल. शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान रूहेलखंड विश्वविद्यालय में वाणिज्य के डीन रहे प्रो. प्रवीण अग्रवाल को दिया गया।
बिहारीपुर स्थित इन्द्र देव त्रिवेदी के आवास के सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद प्रो. राजकुमार वार्ष्णेय ने कहा कि प्रो. एन. एल. शर्मा का सम्पूर्ण व्यक्तित्व बहुत विशाल था। वह शब्दों के ऐसे जादूगर थे कि दुनिया में ऐसा अदभुत व्यक्ति मिलना मुश्किल है।
सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें कुशल, विद्वान और प्रखर वक्ता बताते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रो. शर्मा की स्मृति में द्वितीय प्रो. एन. एल. शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान से वाणिज्य के डीन रहे प्रो. प्रवीण अग्रवाल को देकर सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. राजकुमार वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव प्रदीप माधवार ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, प्रकाश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, जितेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, विनोद गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, लवलीन कपूर ने एन. एल. शर्मा के साथ के अपने प्रसंग साझा किये। प्रो. एन. एल. शर्मा को समर्पित पत्रिका विविध संवाद का अतिथियों ने विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना
विज्ञापन
खबरों के लिए संपर्क करे संपादक गुरबचन 9897822354
0 Response to "शब्दों के जादूगर प्रो. एन. एल. शर्मा सम्मान से नवाजे गए प्रो. प्रवीण अग्रवाल"
एक टिप्पणी भेजें