-->
हरिद्वार जाते समय गिरा मोबाइल, मुस्लिम फल विक्रेता युवक की ईमानदारी बनी मिसाल।

हरिद्वार जाते समय गिरा मोबाइल, मुस्लिम फल विक्रेता युवक की ईमानदारी बनी मिसाल।




फोटो AI जेनरेटेड
बिजनौर (नूरपुर) आज के दौर में जहां अक्सर मोबाइल खो जाने पर उसके मिलने की उम्मीद बेहद कम रहती है, वहीं बिजनौर जिले के थाना नूरपुर क्षेत्र से ईमानदारी की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। हरिद्वार जाते समय रास्ते में गिरा एक मोबाइल फोन स्थानीय फल विक्रेता कलाम नाम के मुस्लिम युवक ने सुरक्षित रखकर उसके असली मालिक को वापस कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को बरेली निवासी युवक हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान थाना नूरपुर क्षेत्र की दौलतपुर पुलिस चौकी के पास उसका मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गिर गया।

यात्रा के दौरान मोबाइल गिरने की जानकारी उसे तुरंत नहीं हो सकी।
उधर, सड़क किनारे फल बेचने का काम करने वाले  मुस्लिम युवक कलाम को यह मोबाइल मिला। युवक ने मोबाइल अपने पास सुरक्षित रख लिया और किसी भी प्रकार की गलत नीयत न दिखाते हुए उसके मालिक के संपर्क का इंतजार करता रहा।
करीब 1 दिन बाद जब मोबाइल स्वामी ने अपने नंबर पर कॉल किया तो युवक ने फोन उठाकर साफ-साफ बताया कि मोबाइल उसके पास सुरक्षित है। उसने मालिक को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह आकर अपना फोन ले जा सकता है। इसके बाद मोबाइल मालिक ने युवक से उसका पूरा पता लिया।
सोमवार की रात मोबाइल मालिक स्वयं युवक के पास पहुंचा और पहचान के बाद अपना मोबाइल सकुशल वापस प्राप्त कर लिया। फोन सही-सलामत मिलने पर मोबाइल स्वामी ने युवक का आभार व्यक्त किया।
इस घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही स्थानीय लोगों ने फल विक्रेता युवक की ईमानदारी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसी निष्ठा और सच्चाई बहुत कम देखने को मिलती है। युवक का यह कदम समाज में आपसी विश्वास और मानवता की एक सकारात्मक मिसाल पेश करता है।



0 Response to "हरिद्वार जाते समय गिरा मोबाइल, मुस्लिम फल विक्रेता युवक की ईमानदारी बनी मिसाल। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article