-->
मेयर ने सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक सी सी मार्ग का किया शिलान्यास

मेयर ने सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक सी सी मार्ग का किया शिलान्यास


बरेली रूबरू बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक सी सी मार्ग का शिलान्यास उमेश गौतम, मेयर, नगर निगम, बरेली के द्वारा किया गया। 


इस सिटी स्टेशन मार्ग के 1275 मीटर लम्बाई में डिवाईडर के एक ओर सिटी स्टेशन लेन की तरफ 8 मीटर चौड़ाई में 10 सेमी डी एल सी तथा 31 सेमी मोटाई की सी सी मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। 


इस मार्ग का निर्माण कार्य "नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम" योजनान्तार्गत नगर निगम, बरेली की स्वीकृति उपरान्त प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बरेली द्वारा ए एम बिल्डर्स (प्रोपराइटर जावेद अली), के माध्यम से किया जा रहा है। मार्ग शिलान्यास कार्यक्रम के में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, भगत सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रदीप गंगवार, सहायक अभियन्ता, विवेक त्रिवेदी एवं अंकित सक्सेना, अवर अभियन्ता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में निवर्तमान उपसभापति सर्वेश रस्तोगी पार्षद संतोष कश्यप, नीरज कुमार सागर मौर्या एवं अन्य स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभाग किया। निर्भय सक्सेना


विज्ञापन

खबरों के लिए संपर्क करे संपादक गुरबचन 9897822354

0 Response to "मेयर ने सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक सी सी मार्ग का किया शिलान्यास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article