-->
Bareilly News: भगवान राम को माना गया विष्णु का सातवां अवतार

Bareilly News: भगवान राम को माना गया विष्णु का सातवां अवतार


बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर देश की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। रोटरी भवन में मानव सेवा क्लब के भजन संध्या कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भव्य मंदिर का निर्माण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। 


उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्य, मर्यादा और सेवा की भावना से समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। शिक्षाविद इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि भगवान् राम का जन्म त्रेता युग में चैत्र शुक्ल नवमी को कर्क लग्न में सरयू नदी के तट पर हुआ था। 


आज से सवा पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान् राम का जन्म माना जाता है। उन्हें विष्णु के सातवां अवतार माना जाता है। राम के जन्म का समय दोपहर 12 बजे माना जाता है।



भगवान राम के जन्म के समय सामाजिक स्थिति का ढांचा अनुकूल नहीं था। नारद मुनि ने ब्रह्मा जी से आग्रह किया कि मानव के रूप में एक महामानव की आवश्यकता है क्योंकि तत्कालीन लंका का राजा रावण का अत्याचार बहुत बढ़ गया था।

इस हेतु कौशल्या को चुना गया क्योंकि उनके कोई पुत्र नहीं था। चूंकि राम का जन्म विष्णु के सातवें अवतार के रूप में हुआ था तो उनका विष्णु रूप ही कौशल्या को प्राप्त हुआ। पर यह कौशल्या को स्वीकार नहीं था। 


कौशल्या ने अपने पुत्र से प्रार्थना की कि अपने बाल रूप में आइए तो मुझे स्वीकार होगा। राम तब बाल रूप में आए और कौशल्या ने उन्हें स्वीकार किया। अयोध्या में उसी बालक के रूप में रामलला की स्थापना हुई है जो हम सबके लिए गौरव की बात है।



भजन संध्या का संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। प्रमुख रूप से महासचिव प्रदीप माधवार, के बी अग्रवाल, बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय शर्मा, सतेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, गंगाराम पाल, जितेन्द सक्सेना, अनिल सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, अभय भटनागर, राजीव अस्थाना, सुरेश बाबू मिश्रा, कर्नल पंकज अग्रवाल, नरेश मालिक, ए एस अग्रवाल, राजीव, अनिल गुप्ता, डॉ अतुल वर्मा, असित रंजन, शचींद्र सक्सेना मुकेश सक्सेना, शोभा सक्सेना, अरुणा सिन्हा, मधुरिमा सक्सेना, मधु वर्मा, रीता सक्सेना, ईरा सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मंजुलता, सरला चौधरी, शकुन सक्सेना, ऊषा सक्सेना, किरन, बेबी शर्मा, प्रीति सक्सेना, मीरा मोहन सहित सैकडों लोग मौजद रहे।

0 Response to "Bareilly News: भगवान राम को माना गया विष्णु का सातवां अवतार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article