-->
Bareilly News: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आये हैं

Bareilly News: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आये हैं


बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में श्रीराम भजन संध्या में राम के भजनों से वातावरण राममय हो गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना से हुआ। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने राम के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। 


प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पुरस्कार वितरित किए। भजन संध्या में बेबी शर्मा ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आएं हैं। 

अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो प्रकाश सक्सेना ने राम जी की निकली सवारी की सुंदर प्रस्तुति दी तो अरुणा सिन्हा ने भी जो राम गुण गायेगा की जोरदार प्रस्तुति दी। रीता सक्सेना ने "मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम' सुनाकर सभी का मन मोह लिया।


अयोध्या आये श्रीराम भजन की प्रस्तुति शकुन सक्सेना ने बड़े ही जोरदार ढंग से की तो जहां ले चलोगे वहां मैं चलूंगा सुधीर मोहन का भजन सबको रिझा गया। डा. असित रंजन ने रामजी का भजन प्रस्तुत करके श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। मेरा राम आये हैं सरला चौधरी ने इन्द्र देव त्रिवेदी ने भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। 

जिस पर लिखा राम का नाम मंजू गुप्ता ने प्रस्तुत किया। 'सीताराम सीताराम बीती रात अधूरी मेरी आस न होगी' की जोरदार प्रस्तुति मंजू लता की रही। शोभा सक्सेना और रश्मि सक्सेना ने भी राम भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। 

भजन संध्या का संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार डा. अरुण कुमार ने व्यक्त किया। प्रमुख रूप से महासचिव प्रदीप माधवार, बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय शर्मा, निर्भय सक्सेना, गंगाराम पाल, मुकेश सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना सहित काफी लोग मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आये हैं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article