Bareilly News: हथकरघा प्रदर्शनी में जिला सूचना अधिकारी ने समापन पर बुनकरों को बांटे प्रमाणपत्र
बरेली रूबरू बरेली। रामलीला मैदान हार्टमैन में चल रही हथकरघा प्रदर्शनी का समापन जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित कर बुनकरों का उत्साह वर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजन, भविष्य में भी कराने की बात रखी।
नीतू कनोजिया ने बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सम्बोधित करते हुए उन्हे ऑन लाइन प्लेटफार्मो पर भी बिक्री करने की सलाह दी। सभी बुनकरों की ओर से अमिता शुक्ला द्वारा जिला सूचना अधिकारी का स्वागत किया गया।
सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार शुक्ल द्वारा हथकरघा मेले को सफल बनाने हेतु प्रशासन, जन प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं बरेली के निवासियों को हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: हथकरघा प्रदर्शनी में जिला सूचना अधिकारी ने समापन पर बुनकरों को बांटे प्रमाणपत्र"
एक टिप्पणी भेजें